{"_id":"67b222a0cdc264fa030816c9","slug":"dead-body-of-student-found-in-chilli-field-suspicion-of-murder-etah-news-c-163-1-eta1001-129767-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मिर्च के खेत में मिला छात्र का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मिर्च के खेत में मिला छात्र का शव, हत्या की आशंका
Sun, 16 Feb 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र में गांव नगला भिखारी निवासी कक्षा 5 के छात्र का शव शनिवार की देर रात मिर्च के खेत में मिला। पिता ने हत्या की आशंका जताई है।
गांव नगला भिखारी निवासी बबलू ने बताया कि शनिवार की शाम बेटा केशव (12) घर से खेत पर जाने की कहकर निकला था। काफी देर तक नहीं लौटा तो हम लोगों को चिंता हुई। जिसके बाद उसकी खोजबीन करने के लिए खेतों की तरफ पहुंचे। इधर-उधर ढूंढने के बाद रात लगभग 10:30 बजे गांव के ही संतोष कुमार के खेत में केशव अचेतावस्था में पड़ा हुआ था। उसको लेकर हम लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अवागढ़ पर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि केशव पड़ोस के गांव टहला में एक निजी विद्यालय में कक्षा 5 का छात्र था। हमारी किसी से रंजिश भी नहीं है जिसकी वजह से बेटे की हत्या की गई हो। खेत में मटर की फसल है, जिसकी दिनभर हम लोग रखवाली करते हैं। रात शाम के समय बेटा अजय और केशव खेत पर चले जाते हैं। शनिवार की शाम लगभग 6 बजे केशव घर से खेत की रखवाली के लिए जाने की कहकर गया था। सीओ जलेसर नितीश गर्ग ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौत का कारण स्पष्ट हाेने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
पीठ पर लगा है पुआल
बबलू ने बताया कि बेटा केशव के शरीर पर धान की पराली (पुआल) लगी हुई मिली है। आसपास के खेतों में पराली कहीं नहीं है। गले पर दबाने जैसा निशान है जिसे देखकर लगता है कि बेटे की हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।