फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Dead body of sister-in-law living in brother-in-law's house found hanging

Etah News: जीजा के घर रह रही साली का फंदे पर लटका मिला शव

Tue, 16 Apr 2024 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 16 Apr 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Dead body of sister-in-law living in brother-in-law's house found hanging
एटा। थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव सरौंठ में जीजा के घर रह रही साली का शव सोमवार को फंदे पर लटका मिला। पोस्टमार्टम के लिए उसे जिला मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन

कन्नौज जिले के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के गांव लखियागंज निवासी भूरे सिंह की बड़ी बेटी हिमांशी की सरौंठ में ससुराल है। छोटी बेटी शेफाली 3 साल से यहीं रह रही थी। पिता भूरे सिंह भी बेटी की ससुराल में ही रहते थे। सोमवार की शाम घर वालों ने कमरे में शेफाली का शव फंदे से लटका देखा। जिसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुपट्टे के फंदे में लटके शेफाली के शव को नीचे उतरवाया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि पिता-पुत्री पिछले 3 साल से बेटी की ससुराल में ही रह रहे थे। सोमवार को घर में कहासुनी हो गई। जिसके बाद शाम के समय घर में किसी के न होने पर शेफाली ने दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। गहनता के साथ मामले की जांच की जा रही है। क्षेत्राधिकारी अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गृह क्लेश के बाद आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed