फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Dead body of married woman found hanging, accused of murder

Etah News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Thu, 29 Jun 2023 05:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 29 Jun 2023 05:07 PM IST
विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging, accused of murder
भाई ने सास-ससुर व पति के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। थाना नयागांव क्षेत्र के गांव नगला पट्टी में बृहस्पतिवार की सुबह एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला। विवाहिता की शादी को दो माह भी पूरे नहीं हुए हैं। पिटाई करने के बाद गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। भाई ने सास-ससुर और पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नगला पट्टी निवासी जितेंद्र कुमार की पत्नी प्रियंका (20) की मौत हुई है। भाई विपिन कुमार निवासी गांव सोना जानकीपुर थाना नबावगंज जिला फर्रुखाबाद का आरोप है कि जितेंद्र, जितेंद्र के पिता रनवीर और मां मीरा देवी ने पहले बेल्टों से बहन की पिटाई की। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। आत्महत्या का रूप देने के लिए बेल्ट से ही फंदा बनाकर जंगले के सहारे लटका दिया।
विज्ञापन

बताया कि बहन की शादी एक मई 2023 को ही की थी। शादी में 5 लाख नकद देना तय हुआ था। इसमें से एक लाख रुपये शेष रह गए थे। जिसको मूंगफली की फसल खुदाई होने और बिक्री करने के बाद देने का वादा किया था। उससे पहले ही हत्या कर दी। थाना प्रभारी सुनील कुमार सक्सेना ने बताया कि दहेज को लेकर महिला की हत्या की गई है। सास-ससुर और पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर मायके वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथी की विदा के साथ ही लौटा दिया था सामान
भाई का आरोप है बहन की शादी करने के दौरान घर-गृहस्थी का सारा सामान दिया गया था। लेकिन बहनोई ने बैड, अलमारी और बक्सा कमजोर होने की बात कहकर बहन की चौथी की विदा के साथ ही लौटा दिया था। हम लोगों ने इसे बदलकर दिया।


पहली पत्नी से तलाक लेकर की थी शादी
भाई ने बताया कि जितेंद्र की पहले भी शादी हो चुकी थी। उस लड़की पर गलत आरोप लगाकर घर से निकाल दिया और तलाक ले लिया था। इसके बाद बहन से शादी की थी। बाद में जानकारी जुटाई तो पता चला कि जितेंद्र ही गलत था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed