फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Dead body of Delhi resident youth found on highway side

Etah News: दिल्ली निवासी युवक का हाईवे किनारे मिला शव

Tue, 09 Dec 2025 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 09 Dec 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Dead body of Delhi resident youth found on highway side
एटा। दिल्ली के न्यू अशोक नगर निवासी युवक का मलावन थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम हाईवे किनारे अज्ञात के रूप में शव मिला। मंगलवार की सुबह दिल्ली से पहुंचे अनिमेष ने युवक की पहचान अपने साले सुमित कुमार शाह (38) के रूप में की।
विज्ञापन

न्यू अशोक नगर दिल्ली निवासी अनिमेष ने बताया कि साला सुमित कुमार शाह 9 नवंबर को नोएडा स्थित एक कंपनी में नौकरी के लिए गया था। वहां 3 दिन तक काम करने के बाद 12 नवंबर को लापता हो गया। आसपास कई स्थानों व रिश्तेदारी में पता लगाया मगर कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद नोेएडा में ही गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सुमित कभी-कभी मानसिक रूप से बीमार भी हो जाता था। इसका कुछ समय पहले दिल्ली में उपचार भी कराया था।
विज्ञापन

पुलिस के माध्यम से मंगलवार को जानकारी मिली कि मलावन थाना क्षेत्र में हाईवे पर गांव मधूपुरा के पास एक युवक का शव मिला है। इसके बाद पोस्टमार्टम हाउस एटा आकर देखा और शव की शिनाख्त की। मलावन थाना प्रभारी रोहित राठी ने बताया कि परिजन के शिनाख्त करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर सुपुर्द कर दिया। सीओ सकीट कीर्तिका सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक आया है। परिजन ने भी किसी प्रकार की हत्या या हादसे की आशंका से इन्कार किया है। युवक यहां तक कैसे पहुंचा इसकी गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed