फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Dead body of class IV employee of the school found at the martyr's site

शहीद स्थल पर मिला स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव

Tue, 15 Feb 2022 12:28 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Dead body of class IV employee of the school found at the martyr's site
एटा। शहर में शिकोहाबाद रोड स्थित एक निजी विद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव सोमवार सुबह जीटी रोड पुल के पास शहीद स्थल में मिला। उसकी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजन ने भी किसी तरह के आरोप नहीं लगाए हैं। पोस्टमार्टम हाउस पर सोमवार को कासगंज जनपद के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव दहेली बुजुर्ग निवासी असनीत ने बताया कि उसके 55 वर्षीय पिता रामभरोसे शिकोहाबाद रोड स्थित एक निजी विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत थे। 30 वर्ष से यहां कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन

वह स्कूल में ही रहते थे। एक-दो दिन की छुट्टी होती थी तो घर आ जाते थे। सोमवार की सुबह सूचना मिली कि पिता की मौत हो गई है। इस पर वह पोस्टमार्टम हाउस आए। बताया कि पिता वहां कैसे पहुंचे, इस मामले की जानकारी नहीं है। स्कूल के पड़ोस में वह प्रतिदिन समाचार सुनने के लिए एक व्यक्ति के घर जाते थे। रविवार को समाचार सुनने नहीं पहुंचे थे। उन्होंने किसी तरह की रंजिश या हत्या के आरोप नहीं लगाए। कोतवाली देहात प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि जानकारी मिली है कि कर्मचारी किसी दावत में गया था। पूरे मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

खंगाली जाएगी सीसीटीवी फुटेज
स्कूल प्रबंधक अतुल राठी ने बताया कि कर्मचारी वहां कैसे पहुंचा इसकी जानकारी नहीं हो पा रही है। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर ही कुछ कहा जा सकता है। रिकॉर्डिंग सुरक्षित कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed