फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   dead body of anemal

रात में फेंक मृत मवेशी, दुर्गंध से लोगों का सांस लेना दुश्वार

Sun, 17 Nov 2019 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
dead body of anemal
सैनिक पड़ाव में अज्ञात लोगों द्वारा डाले गए मृत मवेशियों की जानकारी देते हिंदू नगर कालोनी के लोग- - फोटो : ETAH
एटा। सुबह लोग टहलने निकले उन्हें दुर्गंध से दो-चार होना पड़ा। लोग कारण जानने के लिए सैनिक पड़ाव पहुंचे। देखा तो वहां मृत पशुओं का ढेर लगा हुआ है। करीब दो दर्जन मृत पशुओं (भैंस) का ढेर लगा है, लेकिन नगर पालिका को इसका शाम तक पता नहीं चला।
विज्ञापन

जीटी रोड पर शिकोहाबाद जाने वाले मार्ग के एक ओर सैनिक पड़ाव है। यहां मृत मवेशियों का ढेर लगा देख लोग दंग रह गए। रात में कोई ट्रक चालक यहां मवेशियों को लाकर डाल गया। यहां से उठी दुर्गंध चारों ओर फैलने लगी। पास ही झोपड़पट्टी में रहने वालों का जीना दुश्वार हो गया। लोगों ने नगर पालिका में इसकी सूचना दी, पर रविवार के कारण उन्हें कोई नहीं मिला। स्थानीय लोग और व्यापारी दिनभर दुर्गंध से परेशान रहे।
विज्ञापन

कुत्ते नोंचते रहे
मृत मवेशियों के ढेर के आसपास दर्जनों कुत्तों का झुुंड मंडरा रहा है। कुत्ते मवेशी के बच्चों के शवों को नोंच रहे थे। इससे मांस के लोथड़े, हड्डी और चमड़ी से आसपास गंदगी फैला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली सामने, चौकी पीछे
सैनिक पड़ाव के ठीक सामने शहर कोतवाली है तो सैनिक पड़ाव पर चौकी बनी भी हुई है, ऐसे में रात के अंधकार में कोई गाड़ी मृत पशुओं को उड़ेल गया और पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
संक्रामक रोग फैलने का खतरा
स्थानीय लोगों में दुर्गंध और मवेशियों के कारण संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है, उन्हें अंदेशा है कि मृत जानवरों के ढेर को जल्द ही जमीन में खोदकर नहीं दबाव तो आसपास के लोग संक्रामण रोगों की चपेट में आ सकते हैं।
कट्टी को जाते समय मरे पशु
आशंाक है कि पशुओं को किसी गाड़ी में कटान के लिए ले जाते वक्त दम घुटने से मर गई होगी। ऐसे में पशुवधशाला इन पशुओं को नहीं लेता, तो इन्हें यहीं रात के अंधेरे में डालकर चले गए।

पालिका में नहीं मिला कोई
रात को यहां एक ट्रक आया और मृत मवेशियों को डालकर चला गया। सुबह नगर पालिका में शिकायत करने गए पर वहां कोई नहीं मिला।
- सावित्री, स्थानीय निवासी
सांस लेना मुश्किल
बदबू आने के कारण सांस लेना मुश्किल हो गया है। सैनिक पड़ाव में आकर देखा तो पता चला कि मृत मवेशियों का ढेर लगा पड़ा है।
- राजकुमारी, स्थानीय निवासी
आज दफनाएंगे पशु
सैनिक पड़ाव में मृत पशु पड़े हैं, इसकी न तो जानकारी हो पाई और न ही किसी ने इस संबंध में जानकारी दी, सोमवार को जेसीबी से गड्ढा खोदकर मृत पशुओं को दफनाया जाएगा।
डॉ. दीप वार्ष्णेय, ईओ नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed