फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Dead body of a youth found in a drain under suspicious circumstances

Etah News: संदिग्ध परिस्थिति में नाले में मिला युवक का शव

Wed, 22 Apr 2026 11:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found in a drain under suspicious circumstances
इंद्रजीत फाइल फोटो
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र में रेलवे रोड स्थित एक गेस्ट हाउस के सामने नाले में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान जिरसमी निवासी इंद्रजीत (35) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बुधवार को नाले में शव देखकर तत्काल कोतवाली नगर पुलिस को सूचना दी। इंद्रजीत टेंट फिटिंग का काम करता था और दो दिन पहले ही काम पर जाने के लिए घर से निकला था। मृतक के भाई राहुल ने बताया कि मंगलवार की शाम टेंट मालिक का फोन आया था कि इंद्रजीत की तबीयत खराब है। रात होने के कारण परिजन मौके पर नहीं जा पाए। सुबह गांव के लड़कों ने काम पर जाते समय शव मिलने की सूचना दी जिसके बाद परिजन वहां पहुंचे।
विज्ञापन

कोतवाली नगर प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। वहीं मौके पर पहुंचे सपा सांसद देवेश शाक्य भी पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचे। यहां उन्होंने मृतक के परिजन को सांत्वना प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed