फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Dead body of a young man found lying in front of Bajaj Agency in Avagarh

Etah News: अवागढ़ में बजाज एजेंसी के सामने पड़ा मिला युवक का शव

Sun, 08 Sep 2024 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 08 Sep 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found lying in front of Bajaj Agency in Avagarh
एटा। वसुंधरा निवासी एक युवक रविवार को अवागढ़ कस्बा में मजदूरी करने के लिए गया था। कोल्ड स्टोर के पास बजाज एजेंसी के सामने प्लाॅट में उसका शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

वसुंधरा निवासी अर्जुन सिंह ने बताया कि उनके तीन बेटे व एक बेटी है। बड़ा बेटा आकाश मजदूरी करने हर रोज अवागढ़ जाता था। प्रतिदिन की तरह रविवार को भी सुबह घर से मजदूरी करने की कहकर निकला था। कुछ समय बाद ही हमें सूचना मिली कि बेटे का शव बजाज एजेंसी के सामने प्लाॅट में पड़ा है। हम लोग मौके पर पहुंचे तो देखा आकाश का शव नीला पड़ा हुआ था। आशंका है कि किसी जहरीले कीड़े ने उसको काट लिया। जिससे वह बेहोश हो गया और आसपास कोई न होने की वजह से उसकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। थाना प्रभारी कपिल कुमार ने बताया कि जानकारी मिलते ही हम लोग घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। परिजन ने किसी जहरीले कीड़े के काटने से मौत होने की बात कही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed