फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Dead body of 65 year old woman found hanging in Etah

Etah: फंदे पर लटकी मिली 65 वर्षीय वृद्धा, मायकेवाले बोले- पति और सौतेले बेटे ने मार डाला

Sun, 31 Mar 2024 07:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 31 Mar 2024 07:07 PM IST
सार

जलेसर क्षेत्र में 65 वर्षीय वृद्धा की लाश फंदे पर लटकी मिली। मायकेवालों ने कहा कि पति और सौतेले बेटे ने मिलकर मार डाला। 

विज्ञापन
Dead body of 65 year old woman found hanging in Etah
कोतवाली जलेसर, एटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में जलेसर कोतवाली क्षेत्र के गांव सालवाहनपुर में 65 वर्षीय वृद्धा का शव रविवार को घर की चौखट से फंदे पर लटका मिला। मृतका के भाई ने पति व सौतेले पुत्र पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


रविवार सुबह करीब 6 बजे क्षेत्र के गांव सालवाहनपुर में अमर सिंह की पत्नी राजवती का शव कमरे की चौखट पर लटका मिला। खबर सुनकर उसके भाई नरेंद्र निवासी गांव लखनई थाना रजावली जिला फिरोजाबाद व अन्य परिजन गांव पहुंच गए। इसके बाद कोतवाली जलेसर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को चौखट से उतारा।
विज्ञापन


वहीं घटना संदिग्ध प्रतीत होने पर डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया। मृतका के भाई नरेंद्र ने बताया कि राजवती व जीजा अमर सिंह की कोई औलाद नहीं थी। अमर सिंह ने काफी समय पूर्व दूसरी शादी कर ली थी। इससे एक पुत्र का जन्म हुआ। अमर सिंह व उसकी दूसरी पत्नी के पुत्र जितेंद्र ने मिलकर राजवती की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अमर सिंह का कहना है कि राजवती काफी समय से बीमार चल रहीं थीं। जिसका इलाज जलेसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से करा रहे थे। 27 मार्च को मैं खुद राजवती को सीएससी जलेसर से दवा दिलाकर लाया था। पता नहीं किस बात के चलते उसने आत्महत्या कर ली।


परिजन द्वारा कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मृतका का भाई अपने जीजा व उसके पुत्र पर हत्या का आरोप लगा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या या आत्महत्या की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। -कृष्ण मुरारी दोहरे, सीओ-जलेसर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed