फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Dead bodies of teenage girls found drowned in the river five kilometers away

Etah News: पांच किमी दूर मिले नदी में डूबी किशोरियों के शव

Sat, 26 Oct 2024 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 26 Oct 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Dead bodies of teenage girls found drowned in the river five kilometers away
एटा। थाना जसरथपुर के गांव बिजलई में भागवत कथा के समापन के बाद बृहस्पतिवार को किशोरियां व बालिकाएं कलश विसर्जित करने काली नदी में गई थीं। दो किशोरियां डूब गईं। शनिवार को घटनास्थल से करीब 5 किलोमीटर दूर किशोरियों के शव अलग-अलग जगह मिले।
विज्ञापन

गांव बिजलई में भागवत कथा के समापन के बाद लोग भारी संख्या में बृहस्पतिवार को कलश विसर्जन करने गांव से लगभग 500 मीटर दूर काली नदी में गए थे। कलश विसर्जन के बाद बालिकाएं व किशोरियां नदी में नहा रहीं थी। उसी समय 5 किशोरियां डूबने लगीं। वहां मौजूद गांव के ईशू ने जान की बाजी लगाते हुए तीन को तो बचा लिया। मगर दो किशोरियां गहरे पानी में डूब गईं। दो दिन से तलाशी की जा रही थी, लेकिन किशोरियां का पता नहीं लगा।शनिवार सुबह फिर तलाशी शुरू की गई तो सुबह करीब 10 बजे गांव लालपुरी के पुल के पास नदी के किनारे कम पानी में एक पेड़ में सरोज उर्फ सरोजिनी का शव फंसा मिला। जानकारी होते ही सरोज के घर में चीख-पुकार मच गई। वहीं, शाम के समय पास में ही हन्नूखेड़ा के सामने नदी में चांदनी का शव मिला। पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम कराया। घटना स्थल पर विधायक सत्यपाल सिंह, पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि किशोरियों के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed