फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Dausa's pain- The screams of the family members kept breaking the silence throughout the night

Etah News: दौसा का दर्द- रातभर सन्नाटे को चीरती रही परिजन की चीखें

Thu, 14 Aug 2025 05:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 14 Aug 2025 05:32 PM IST
विज्ञापन
Dausa's pain- The screams of the family members kept breaking the silence throughout the night
ज्ञानसिंह के घर के बाहर बैठे लोग। संवाद
एटा। दौसा में हुए दर्दनाक हादसे के बाद गांव असरौली में सन्नाटा छा गया है। 7 लोगों की मौत ने परिवारों को झकझोर कर रख दिया है। अंतिम संस्कार के बाद देर रात जब परिजन लौटे तो उनकी चीखें रात के सन्नाटे को चीरती रहीं।
विज्ञापन

गांव असरौली में बुधवार की देर रात जब मासूमों के साथ अन्य शव गांव पहुंचे तो चीत्कार मच गया। रात के लगभग 10 बजे श्मशान घाट में अलग-अलग स्थानों पर मासूमों को दफनाया गया और महिलाओं का अंतिम संस्कार किया गया। अंत्येष्टि क्रिया करने के बाद जब परिजन लौटे तो घर के अंदर जाते समय ह्रदय की हूक चीख के साथ आंखों के रास्ते आंसू बनकर निकली। यह देख वहां मौजूद हर व्यक्ति शोक में डूब गया।
विज्ञापन

गांव निवासी अजीत कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह रोज से अलग थी। गांव की जिन गलियों में सुबह होते ही बच्चों के खेलने की आवाज गूंजती थी वहां परिजन का करुण क्रंदन सुनाई दे रहा था। दूसरे दिन भी पीड़ित के साथ-साथ गांव के आधे घरों में चूल्हे नहीं जले। लोग घर के सामने शोक संतप्त बैठे हुए थे और घरों के अंदर महिलाएं रो रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की वजह से पूर्व सांसद का कार्यक्रम निरस्त
पूर्व सांसद व उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री के साथ ही अखिल भारतीय लोधी-राजपूत कल्याण महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक राजवीर सिंह बृहस्पतिवार को गांव असरौली आ रहे थे। निजी सचिव मानसिंह फौजदार ने फोन कॉल के माध्यम से बताया कि जिला मुख्यालय पहुंचने के बाद सामाजिक व्यवस्था के तहत बृहस्पतिवार को शोकाकुल परिवार से नहीं मिलते हैं जानने के बाद वापस चले गए। अब शुक्रवार को शोक संतप्त परिवार से मिलने गांव आएंगे।

ज्ञानसिंह के घर के बाहर बैठे लोग। संवाद

ज्ञानसिंह के घर के बाहर बैठे लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed