फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   daughters and son-in-law did not attend funeral After death of elderly woman in an old age home

ऐसी औलाद किसी की न हो: तीन बेटियां-दामाद, मां ने वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस; आखिरी बार चेहरा तक देखने न आए

Sun, 18 Oct 2026 11:04 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 18 Oct 2026 11:04 AM IST
सार

यूपी के एटा जिले में रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जिस मां ने सीने से लगाकर बच्चों को पाला, आखिरी समय में उन्हीं ने मुंह फेर लिया। मकान बेचकर बेघर कर दिया। वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिला की माैत हुई तो अंतिम संस्कार के लिए भी कोई न आया। 

विज्ञापन
daughters and son-in-law did not attend funeral After death of elderly woman in an old age home
समाजसेवियों ने किया वृद्धा का अंतिम संस्कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिन बेटियों को मां ने अपनी जिंदगी का सहारा समझा जीवन के अंतिम पड़ाव पर वही मां अपनों से दूर वृद्धाश्रम में रह रही थी। निधन के बाद जब अंतिम संस्कार की बारी आई तो तीनों बेटियों, दामादों और धेवते-धेवतियों में से कोई आगे नहीं आया। परिजनों के इनकार के बाद संस्कार मानव सेवा समिति ने आगे बढ़कर महिला का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी निवासी शांतिदेवी (70) शुक्रवार को निधन हो गया। वह जून 2019 से कासगंज के वृद्धाश्रम में रह रही थीं। कुछ समय बाद वह एटा के वृद्धाश्रम में भी रहीं लेकिन 21 अक्तूबर 2024 को दोबारा कासगंज वृद्धाश्रम पहुंच गईं। बताया गया कि शांतिदेवी की तीन बेटियां, तीन दामाद और धेवते-धेवतियां हैं। उनका कासगंज स्थित आवास विकास कॉलोनी में एक मकान भी था, जिसे बेटियों और दामादों ने बेच दिया था। 
विज्ञापन


वह कूल्हा टूटने की समस्या से भी पीड़ित थीं। बीमारी और निधन की सूचना वृद्धाश्रम प्रबंधन ने मोबाइल फोन से उनके दामाद को दी लेकिन उन्होंने आने से साफ इनकार कर दिया। वृद्धाश्रम से कह दिया कि वे जो उचित समझें कर लें। इसके बाद वृद्धाश्रम प्रबंधन ने संस्कार मानव सेवा समिति को सूचना दी। समिति के पदाधिकारी अमित चौहान व अन्य सदस्यों ने जिम्मेदारी निभाते हुए शांति देवी का अंतिम संस्कार एटा के माल गोदाम रोड स्थित मोक्षधाम में पूर्ण हिंदू रीति-रिवाज से कराया। अपनों की बेरुखी के बीच समिति ने मानवीय संवेदना का परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed