{"_id":"9fc7ccaa692efaa68d8594ad1bfe131b","slug":"daughter-in-law-s-maternal-side-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की ससुराल मे मायका पक्ष को पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की ससुराल मे मायका पक्ष को पीटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Fri, 15 May 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
बेटी को ससुराल छोड़ने आए मायकेवालों से ससुरालीजनों का झगड़ा हो गया। आरोप है कि ससुरालीजनों ने मायकेवालों के पक्ष के लोगों के साथ हाथापाई कर दी। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में अलीगंज विधायक भी आ गए। कोतवाली परिसर में कई घंटों तक पंचायत हुई, उसके बाद भी निर्णय न होने पर शहर कोतवाल ने समझौता को लेकर आठ दिन का समय दे दिया है।
अलीगंज के गांव कैल्ठा निवासी महेंद्र पाल सिंह ने बेटी शशि की शादी शहर के मोहल्ला एमपी नगर निवासी हरवीर सिंह के पुत्र आकाश के साथ 2012 में की थी। मायकेवालों ने बताया कि शादी के आज से आठ महीने पहले लड़का उनकी बेटी को मायके छोड़ गया और लेने नहीं आया। शुक्रवार को मायकेवाले लड़की को लेकर ससुराल पहुंचे। आरोप है कि ससुरालीजनों ने मायकेवालों की तरफ से आए लोगों के साथ मारपीट कर दी।
मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस बुलानी पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली नगर ले आई। वहीं अलीगंज विधायक रामेश्वर सिंह यादव भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के लोगों को काफी-समझाने की कोशिश की। परिसर में कई घंटों तक चली बातचीत में कोई हल नहीं निकला। मायकेवालों की मानें तो शहर कोतवाल, विधायक ने समझौते को लेकर आठ दिन का समय दिया है।