फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   datalaana sahit kaee ilaakon mein baadh kee dastak

दतलाना सहित कई इलाकों में बाढ़ की दस्तक

Fri, 22 Jul 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Fri, 22 Jul 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
datalaana sahit kaee ilaakon mein baadh kee dastak
गंगा के जलस्तर में आई गिरावट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गंगा के जलस्तर में शुक्रवार को 10 सेंटीमीटर से अधिक गिरावट दर्ज की गई है। जलस्तर में गिरावट के बावजूद जिन गांवों में मीडियम फ्लड के दौरान बाढ़ का पानी घुस गया था वहां से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। जिससे ग्रामीणों की मुसीबतें यथा बनी हुई है। 
विज्ञापन

गौरतलब हो कि गुरुवार की रात्रि को दतलाना गांव में बाढ़ का पानी भर गया। गांव में शिव मंदिर और स्कूल तक पानी की दस्तक हो गई। दतलाना के आस-पास के गांव बघेला अन्य गांवों में भी पानी की दस्तक है। लहरा, डिगलेश नगर में पहले से ही पानी भरा हुआ था। इन प्रभावित इलाकों में जलस्तर में कमी के बावजूद अभी तक कोई राहत नहीं मिली है। क्योंकि निचले स्थानों पर पानी जमा हो चुका है। पानी का कहीं कोई निकासी का रास्ता नहीं है। शुक्रवार को गुरुवार के सापेक्ष सुबह 8 बजे तक जलस्तर में 53 हजार क्यूसेक की कमी आई थी। नरौरा से सुबह 8 बजे 136906 क्यूसेक पानी कछला की ओर छोड़ा गया था। जलस्तर कम होते ही कछला पर जलस्तर 163.65मीटर से गिरकर 163.55 मीटर पर आ गया। पूरे दिन जलस्तर में गिरावट का आकड़ा रहा। सांय चार बजे तक 49000 क्यूसेक पानी नरौरा से और कम हो गया। हालातों से यह साफ हो गया कि गंगा के जलस्तर में लगातार गिरावट आएगी। घटते जल स्तर के साथ ही गंगा के तटीय इलाकों में कटान का खतरा बढ़ गया है। कटान की स्थिति बढने पर तटीय इलाकों को खतरा हो सकता है। गंगा का जलस्तर बढने के साथ जब गिरता है तो कटान भी तेजी के साथ बढ़ता है। सिंचाई विभाग बंधों एवं पूर्व में कराए गए कटान रोधी कार्यों की निगरानी कर रहा है। सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता हरि शर्मा ने कहा कि गंगा के जलस्तर में बाढ़ का खतरा टल गया है। 
विज्ञापन


विधायक ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में किया दौरा
पटियाली(ब्यूरो)। पटियाली की विधायक नजीबा खान जीतन एवं पेक्सफेड की डायरेक्टर नाशी खान ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और तटवर्ती इलाकों के लोगों की परेशानियां पूछी। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग एवं पशुपालन विभाग को तटवर्ती इलाके के गांव में पशुओं का टीकाकरण करने के निर्देश दिए। वहीं सिंचाई विभाग को बांधों की निगरानी के निर्देश दिए। शहबाजपुर पुख्ता, देवकली, कादरगंज पुख्ता, नरदौली पुख्ता, सनौढ़ी खान, सिकंदरपुर वैश्य, न्यौली, फतुहाबाद, नगला, दुर्गा बरौना सहित अन्य गांवों में भ्रमण करके ग्रामीणों की परेशानियां पूछी एवं समाधान का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed