फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   darjanon gaanvon ka bhraman kar eta pahunchee tiranga yaatra

दर्जनों गांवों का भ्रमण कर एटा पहुंची तिरंगा यात्रा

Fri, 19 Aug 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Fri, 19 Aug 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
darjanon gaanvon ka bhraman kar eta pahunchee tiranga yaatra
तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
क्षेत्रीय सांसद राजवीर के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा जिले के दर्जनों गांवों में होती हुई जिला मुख्यालय पहुंची। यात्रा में शामिल सैकड़ों लोग भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। हाथों तिरंगा थामे यह लोग दोपहिया वाहनों पर सवार थे।
विज्ञापन

कासगंज से शुरू हुई तिरंगा यात्रा मोहनपुर, पिवारी, सिरसा बदन, सुल्तानपुर, कासिमपुर, मारहरा स्टेशन, मारहरा नगर, मोती सराय, इनामनगर, मुटैना, मिरहची होती हुए एटा नगर पहुंची। एटा पहुंचने पर सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। क्षेत्रीय सांसद राजवीर सिंह राजू भइया अभिवादन कर हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा रहे थे। शहर के प्रमुख मार्गोँ से होती हुई यात्रा मेहता पार्क होती हुई घंटाघर, जीटी रोड, गांधी मार्केट, कलक्ट्रेट से गुजरी। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ दिनेश वशिष्ठ, पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी, सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी पंकज गुप्ता, पूर्व विधायक सुधाकर वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, अग्रिम जैन, संदीप जैन, उपेंद्र सिंह, सुशील गुप्ता, रामसेवक पहलवान, महेश चंद्र वर्मा, सतीश प्रधान आदि प्रमुख थे।
विज्ञापन


मारहारा/मिरहची। अमर शहीदों के सम्मान में गांव-गांव में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा शुक्रवार को मारहारा और मिरहची के गांवों में पहुंची। तिरंगा यात्रा का मोहम्मदपुर श्यामपुर गांव में सम्मान हुआ। खुशीलाल वर्मा इंटर कालेज के प्रांगण में आयोजित स्वागत समारोह में  सांसद राजू भैया ने कहा कि हम अमर शहीदों का मन से स्मरण करें तो शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। तिरंगा यात्रा का कुटैना मांफी गांव में देवेंद्र लोधी ने स्वागत किया। मिरहची के व्यापारियों ने यात्रा में चल रहे कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा की। तिरंगा यात्रा जिन्हैरा, बढौली, रसूलपुर गढौली, गोबरा, बुढैना, श्यामपुर, ततारपुर, ख्वाजगीपुर, कल्यानपुर, अचलपुर होती हुई जिला मुख्यालय रवाना हुई। तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक देवेंद्र प्रताप, चेयरमैन राकेश गांधी, महेश लोधी, कैलाश लोधी, रामसेवक पहलवान, वीरेंद्र वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed