{"_id":"670d5e3fbeb2e8af6a02cde2","slug":"dap-not-available-in-cooperative-societies-loot-in-private-shops-etah-news-c-163-1-sagr1018-124394-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सहकारी समितियों पर नहीं मिल रही डीएपी, निजी दुकानों पर लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सहकारी समितियों पर नहीं मिल रही डीएपी, निजी दुकानों पर लूट
Mon, 14 Oct 2024 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 14 Oct 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
एटा। किसानों को सुलभ तरीके से डीएपी उपलब्ध कराने के लिए कार्यरत सहकारी समितियां अव्यवस्था की शिकार हैं। अधिकांश बंद पड़ी हैं। मजबूरन किसानों को निजी दुकानों पर जाना पड़ रहा है, जहां लूट मची हुई है। 1350 वाला डीएपी का पैकेट 1700 तक में बेचा जा रहा है।
मटर, सरसों, आलू, लहसुन आदि फसलों की रोपाई शुरू हो गई है। किसानों को डीएपी की विशेष आवश्यकता है। प्रशासन का दावा है कि जरूरत से अधिक खाद जिले में उपलब्ध है, लेकिन हालात यह हैं कि सहकारी समितियाें पर डीएपी है ही नहीं या होने के बावजूद कर्मचारी किसानों को देना नहीं चाहते। इसका फायदा उठाकर निजी दुकानदार मनमाने दाम पर बिक्री कर रहे हैं।
सोमवार को शहर में अलीगंज रोड स्थित तीनों सहकारी समितियां बंद थीं। ऐसे में किसानों को खुले बाजार से खाद खरीदनी पड़ रही थी। कहीं 1600 तो कहीं 1700 रुपये में डीएपी का एक पैकेट दिया जा रहा था। किसानों का कहना था कि निजी दुकानों पर कई ब्रांड की डीएपी खाद बेची जा रही है। प्रति बोरी 250 रुपये से लेकर 350 रुपये अधिक वसूले जा रहे हैं। सहकारी समितियां पर खाद न मिलने से मजबूरी में अधिक रेट पर डीएपी खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन
लगातार तीन दिन से सहकारी समिति के चक्कर लगा रहे हैं। आज भी सुबह घर से निकल आए थे कि शायद डीएपी मिल जाए, लेकिन नहीं मिल सकी। प्राइवेट दुकानदार मनमाने रुपये वसूल रहे हैं। -सुरेंद्र कुमार, नगला हमीर
आलू, लहसुन की बुआई करनी है, डीएपी लेने को लगातार भटक रहे हैं। किसी पर सरकारी समिति पर डीएपी नहीं मिली है। वही प्राइवेट दुकानदार 1350 वाली बोरी 1600 या 1700 रुपये में दे रहे है। -प्रेम शंकर, रिज़ोर नगरिया
जिले में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। 5934.18 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध है। लगातार रैक भी आ रही हैं। ओवर रेटिंग की कहीं कोई शिकायत है तो कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. मनवीर सिंह, जिला कृषि अधिकारी