फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Danger of accident due to open drain in front of school

Etah News: विद्यालय के सामने खुली नाली से हादसे का खतरा

Sat, 06 Jul 2024 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 06 Jul 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Danger of accident due to open drain in front of school
एटा। जैथरा कस्बे में नेहरू स्मारक इंटर कालेज के मुख्य गेट के सामने नाली का चैनल टूट चुका है। नाली खुली होने से हादसे का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या 800 के करीब है। विद्यालय की छुट्टी होने के समय भीड़ काफी तेजी से बाहर निकलती है। लेकिन ठीक सामने ही ढाई फीट चौड़ी व करीब चार फीट गहरी नाली खुली हुई है। छात्र-छात्राएं उछलकर नाली से आगे बढ़ते हैं। डर रहता है कि किसी भी बच्चे के न देख पाने पर या उछलते समय गलती से पैर नाली में चला गया तो हादसा हो सकता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राम सिरोहन राजवंशी का कहना है कि मैंने इस समस्या की लिखित शिकायत नगर पंचायत को कई बार दी है। नगर पंचायत से नाली पर जाल लगाने का अनुरोध किया है। लेकिन नगर पंचायत ने कोई अमल नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed