{"_id":"579a4ff14f1c1bc06121f194","slug":"damage-to-roadways-at-broken-roads","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब सड़कों से डिपो को रोज एक लाख की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब सड़कों से डिपो को रोज एक लाख की चपत
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
इसी बस में की गई लूटपाट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्जर सड़कों पर सफर करने से यात्री बेहाल हैं तो परिवहन निगम को भी हर रोज लाखों की चपत लग रही है। एटा से जाने वाले अधिकांश मार्गों की बदहाली से स्थानीय डिपो को भी 80 हजार से एक लाख रुपये तक का प्रतिदिन डैमेज झेलना पड़ रहा है।
खराब सड़कों का रोना रो रहे परिवहन निगम की परेशानी बारिश ने और बढ़ा दी है। आगरा-कासगंज को छोड़कर अधिकांश मार्गों के गड्ढे रोडवेज को रोज हजारों का चूना लगा रहे हैं। गहरे गड्ढे कमानी, गीयर बॉक्स, बैटरी आदि में भारी नुकसान कर रहे हैं। सर्वाधिक परेशानी अलीगढ़, शिकोहाबाद, फर्रुखाबाद और कानपुर मार्ग पर हो रही है। यहां के गहरे गड्ढे बसों की उम्र भी कम कर रहे हैं।
ध्वस्त हुई सड़कों के चलते डिपो का नुकसान बढ़ा है। एटा से जुड़ने वाले अधिकांश मार्ग ध्वस्त हैं। गहरे गड्ढों के चलते जहां यात्रा का समय और माइलेज घटा है। प्रतिदिन 80 से एक लाख रुपये का डैमेज भी हो रहा है।
विज्ञापन
-दीपेंद्र सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, एटा
डिपो से संचालित कुल बसें-150
निगम की कुल बसें-116
अनुबंधित बसें-34