फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Dalit youth shot before Ambedkar Jayanti procession chaos ensues police deployed

आंबेडकर जयंती पर एटा में बवाल: दुकानों में तोड़फोड़...पुलिस ने खदेड़ा, दलित युवक को गोली मारने पर फैला आक्रोश

Mon, 14 Apr 2025 12:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 14 Apr 2025 12:52 PM IST
सार

एटा के जलेसर में आंबेडकर जयंती शोभायात्रा से पहले एक दलित युवक को गोली मार दी गई। इस घटना की सूचना मिलते ही समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। इस दौरान बाजार में तोड़फोड़ कर दी गई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर मामला शांत कराया। 

विज्ञापन
Dalit youth shot before Ambedkar Jayanti procession chaos ensues police deployed
एटा में बवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के जलेसर कस्बा के मोहल्ला रामबाबू गली में सोमवार को आंबेडकर जयंती पर एक दलित युवक को शिक्षक ने गोली मार दी। गंभीर हालत में उसको आगरा रेफर कर दिया गया। घटना के बाद भीम आर्मी व आक्रोशित दलित समुदाय के लोगों ने जमकर हंगामा और बवाल किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन







 

कस्बा के मोहल्ला रामबाबू में डॉ. रामबाबू कुशवाह का क्लीनिक और मेडिकल स्टोर है। क्लीनिक के सामने ही दिनेश यादव निवासी काजी बदनपुर का मकान है। गली में वाहन खड़े करने की वजह से अक्सर दिनेश का रामबाबू से झगड़ा होता रहता है। रविवार को भी बाइक खड़ी करने की बात पर दिनेश ने गाली-गलौज की और पीटने का प्रयास किया।  यह देखकर मेडिकल पर काम करने वाला युवक अनिल कुमार जाटव निवासी राजा का रामपुर ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया। दिनेश ने तमंचा निकालकर गोली मारने की धमकी दी। आसपास के लोगों के समझाने पर दिनेश चला गया।






 
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल के भाई राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में लिखा है कि दिनेश चाहता है, दलित युवक मेडिकल न चलाए। इसी बात से नाराज होकर सोमवार को भी दिनेश ने सुबह लगभग 11 बजे गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जब अनिल ने विरोध किया तो घर से तमंचा निकालकर जान से मारने की नीयत से सीधा फायर कर दिया। गोली अनिल के पेट में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। गंभीर हालत में डॉ. रामबाबू उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर पहुंचे। यहां से हालत नाजुक देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया।

 
विज्ञापन

चल रही थी शोभायात्रा की तैयारी, जानकारी मिलते ही भीड़ ने की तोड़-फोड़
डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर शोभायात्रा निकाले जाने की तैयारी चल रही थी। दलित युवक को गोली मारने की जानकारी होते ही काफी संख्या में लोग घटना स्थल पर आ गए। यहां भीड़ ने आरोपी दिनेश के घर में बनी दुकानों में तोड़-फोड़ शुरू कर दी। 12 दुकानों में नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समाझाया। आरोपी को तमंचा सहित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। 

एएसपी राजकुमार सिंह ने बताया कि मेडिकल स्टोर चलाने वाले अनिल और आरोपी दिनेश के बीच गाली-गलौज के बाद झगड़ा हो गया। दिनेश ने अनिल को गोली मारकर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को आगरा भिजवाया और आरोपी को तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया है। शोभायात्रा की कोई अनुमति नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed