फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   cyber thugs called ASDM In Etah expressed fear of investigation and action demanded five lakh

हिमाकत: सचिवालय में शिकायत... जांच और कार्रवाई का दिखाया खौफ, एएसडीएम से की पांच लाख की डिमांड

Thu, 18 Apr 2024 08:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Apr 2024 08:24 PM IST
सार

साइबर ठग ने एएसडीएम के पास फोन किया। उन्हें सचिवालय में शिकायत और जांच के बाद कार्रवाई का खौफ दिखाया। उनसे पांच लाख की डिमांड की। 

विज्ञापन
cyber thugs called ASDM In Etah expressed fear of investigation and action demanded five lakh
calling - फोटो : istock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में आम आदमी को छोड़िए साइबर ठग जिले के अधिकारियों को भी नहीं बख्श रहे हैं। जिले में तैनात अपर उपजिलाधिकारी वेदप्रिय आर्य को एक व्यक्ति ने फोन किया। पांच लाख रुपये की मांग की। इसके लिए सचिवालय में उनकी शिकायत आने का हवाला दिया। जांच और कार्रवाई का खौफ दिखाया। एएसडीएम ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


थाना कोतवाली नगर में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक एएसडीएम के पास 10 अप्रैल को एक नंबर से लगातार कॉल आ रही थी 17 अप्रैल को फिर से नंबर से कॉल आई। फोन उठाने पर कॉल करने वाले ने खुद को एएसडीएम का हितैषी अजय आर्य बताया। कहा कि तुमने जिले में तैनाती के दौरान काफी गलत, उत्पीड़न कर कार्य किए हैं। 

विज्ञापन

...केंद्रीय एजेंसी से कराई जाएगी जांच

दिल्ली सचिवालय में तुम्हारे खिलाफ शिकायत आई है। इसकी केंद्रीय एजेंसी के माध्यम से जांच कराई जाएगी। मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। अगर बचना चाहते हो तो पांच लाख रुपये खाते में डाल दो। अन्यथा मुकदमे में फंसाकर केंद्रीय जांच एजेंसी से जांच कराई जाएगी। सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी का कहना है कि सायबर क्राइम टीम के जरिए मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द अपराधियों को पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed