फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Cyber fraudsters duped army subedar and sub-inspector of lakhs of rupees in etah

UP: 'टीवी पर चैनल आने लगेंगे...', सूबेदार के खाते से पार किए दो लाख; ठगों ने दरोगा को भी बनाया शिकार

Thu, 16 Oct 2025 07:27 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 16 Oct 2025 07:27 PM IST
सार

साइबर ठगों ने सेना के सूबेदार और एक दरोगा को शिकार बना लिया। जब तब दोनों ठगी को समझ पाते, खाते से लाखों रुपये पार हो चुके थे। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
 

विज्ञापन
Cyber fraudsters duped army subedar and sub-inspector of lakhs of rupees in etah
Cyber crime - फोटो : Freepik

विस्तार

एटा में साइबर ठगों ने सेना के जवान को एप डाउनलोड करा कर और उपनिरीक्षक का खाता हैककर ठगी का शिकार बनाया। दोनों ही मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर साइबर क्राइम टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन


मोहल्ला अबंतीबाई नगर निवासी धनीराम ने बताया कि वह सेना में सूबेदार हैं। छुट्टी पर घर आए हैं। टीवी के सेट टॉप बॉक्स का रीचार्ज कराने के बाद भी चैनल नहीं आ रहे थे। उन्होंने गूगल से हेल्पलाइन नंबर पताकर कॉल की। उधर से बताया गया कि आपको दूसरे नंबर से कॉल आएगा तो बताए गए नियमों का पालन करें चैनल आने लगेंगे। कॉल कटते ही दूसरे नंबर से कॉल आया। 
विज्ञापन


 

उसने बैंक खाते की जानकारी मांगी और 10 रुपये का रीचार्ज करने को कहा। उन्होंने फोन पर बताए गए सभी निर्देशों का पालन किया। फिर भी सेट टॉप बॉक्स नहीं चलने पर साइबर ठगों ने 13 अक्तूबर को हेल्पडेस्क होस्ट एप डाउनलोड कराया और दो बार में करीब 1.10 लाख रुपये निकाल लिए। 14 अक्तूबर को फिर से 1 लाख रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर उन्हें ठगी के बारे में पता चला, इसके बाद साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 

दूसरे मामले में कोतवाली देहात में तैनात उपनिरीक्षक सतेंद्र सिंह ने साइबर ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। लिखा है कि 7 सितंबर को साइबर ठगों ने उनका खाता हैक कर 1 लाख रुपये निकाल लिए। मैसेज आने पर जानकारी हुई। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ सदर संजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों ही मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और साइबर क्राइम टीम जांच-पड़ताल कर रही है।

ये भी पढ़ें-UP: सुनाई गई फांसी की सजा...पांच साल की मासूम से किया दुष्कर्म, फिर बेरहमी से कर दी थी हत्या

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed