फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Customer satisfaction feedback stickers not put up on shops

Etah News: दुकानों पर नहीं लगाए ग्राहक संतुष्टि फीडबैक स्टीकर

Mon, 14 Jul 2025 05:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 14 Jul 2025 05:15 PM IST
विज्ञापन
Customer satisfaction feedback stickers not put up on shops
मिरहची। सरकार ने खाद्य कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर ग्राहक संतुष्टि फीडबैक स्टीकर लगाने को कहा है। शासन के आदेश के बावजूद अधिकांश दुकानदारों ने स्टीकर नहीं लगाए हैं। इससे कांवड़ यात्री असंतुष्टि जता रहे हैं।
विज्ञापन

सावन माह में भक्त कांवड़ लेने को गंगाजी आते और वापस गंतव्यों पर जाते हैं। कांवड़ लेकर लौटते समय उनके सहयोग के लिए और भी भक्त होते हैं। रास्ते में पड़ने वाली दुकानों पर खान-पान को लेकर इन लोगों में दुविधा रहती है। ऐसी दुकानों पर सरकार ने दुकानदार का पूरा परिचय, नंबर आदि विवरण दर्शाने का आदेश दिया है ताकि खान-पान आदि में किसी तरह की गड़बड़ होने पर वह शिकायत दर्ज करा सकें।
विज्ञापन

सरकार के आदेश के बाद भी दुकानों पर स्टीकर न लगने से कांवड़ यात्री खुश नहीं हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त डॉ. चमन लाल ने बताया कि खाद्य प्रतिष्ठानों पर ग्राहक संतुष्टि फीडबैक स्टीकर लगाए जा रहे हैं। जिन जगहों पर स्टीकर नहीं लगे हैं वहां तत्काल कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed