{"_id":"6a737a1b44c46938f30a22f8","slug":"current-surging-through-exposed-transformers-department-officials-fast-asleep-etah-news-c-163-1-eta1004-154537-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: खुले ट्रांसफॉर्मरों में दौड़ रहा करंट, सो रहे विभाग के अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: खुले ट्रांसफॉर्मरों में दौड़ रहा करंट, सो रहे विभाग के अफसर
विज्ञापन
अलीगंज के राधा कृष्ण मोहल्ले में खुले में रखा मोबाइल ट्रांसफॉर्मर। संवाद
एटा। सुनहरी नगर में बच्चे की मोबाइल ट्रांसफॉर्मर के करंट से मौत की घटना ने बिजली विभाग की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा कर दिया है। चार महीने से ट्रांसफॉर्मर वहां रखा था और उसकी चपेट में आने से लोगों को बचाने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। ऐसा ही खतरा अन्य स्थानों पर भी मंडरा रहा है। ट्रांसफॉर्मर खुले में रखे हैं। इन पर न जाली है न सुरक्षा के इंतजाम। स्कूली बच्चे और राहगीर इनके आसपास से प्रतिदिन गुजरते हैं हादसे का डर बना रहता है। लापरवाह अफसर आंखें बंद किए बैठे हैं। हैरत की बात तो यह है कि बच्चे की मौत के बाद भी सुनहरी नगर में रखा मोबाइल ट्रांसफॉर्मर नहीं हटाया गया है।
दृश्यः1- सीओ सिटी कार्यालय के बाहर रखा ट्रांसफॉर्मर बन सकता है हादसे की वजह
शहर के जीटी रोड स्थित गांधी मार्केट में प्रवेश करते ही क्षेत्राधिकारी कार्यालय के बाहर ट्रांसफॉर्मर रखा हुआ है। इसके चारों ओर जाली लगा दी गई है लेकिन इसके समीप ही फुटपाथ पर मोची अपनी फड़ लगाकर बैठते हैं। बारिश के मौसम में यहां पर कभी करंट उतर सकता है। ऐसे में विद्युत निगम की ओर से भी कोई सांकेतिक बोर्ड नहीं लगाए हैं, जिससे लोग इससे दूरी बनाकर रख सकें।
--
दृश्यः2- ठंडी सड़क विद्युत उपकेंद्र के बाहर ट्रांसफॉर्मर की टूटी जालीः
शहर के ठंडी सड़क स्थित विद्युत उपकेंद्र के ठीक सामने सड़क किनारे ट्रांसफॉर्मर रखा हुआ है। इस मार्ग से कई वाहन व पैदल राहगीर गुजरते हैं। ट्रांसफॉर्मर के चारों ओर लगाई गई जाली टूट चुकी है। इसकी वजह से लोग यहां पर अपने वाहन पार्क कर रहे हैं। जाली टूटने की वजह से यहां पर लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। विद्युत निगम की ओर से अभी तक जाली की मरम्मत नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
--
दृश्यः3- तीन साल से लगा मोबाइल ट्रांसफॉर्मर हटाना भूला विद्युत निगमः
अलीगंज के मोहल्ला राधा कृष्ण में सड़क के बीच लगा विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले तीन वर्षों से लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। इसी मार्ग पर पांच शिक्षण संस्थान होने से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं का आवागमन रहता है। स्थानीय लोगों ने संभावित हादसे की आशंका जताते हुए ट्रांसफार्मर को जल्द सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है। इसके बाद भी विद्युत निगम यहां पर रखे मोबाइल ट्रांसफॉर्मर को नहीं हटा रहा है। वहीं ट्रांसफॉर्मर के चारों ओर कोई जाली तक नहीं लगाई गई है।
--
दृश्यः4- जलेसर में खुले में रखा ट्रांसफॉर्मर दे रहा हादसे के न्योता
जलेसर के मोहल्ला हथौड़ा में किला मार्ग पर कई साल से खुले में ट्रांसफार्मर रखा है। इस मार्ग से कई बच्चे व राहगीरों को निकलना होता है। बारिश के मौसम में अन्य लोगों को यहां से निकलने में भय रहता है। वहीं शहर में हुए हादसे के बाद से लोगों में भय व्याप्त है। कई बार विद्युत निगम को ट्रांसफॉर्मर को सुरक्षित रखने के लिए अपील की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
--
दृश्यः5- मिरहची चौराहे पर मोबाइल ट्रांसफॉर्मर बन सकता है हादसे की वजहः
मिरहची के मुख्य चौराहे पर बीच बाजार में लगा मोबाइल ट्रांसफार्मर बिना किसी खतरे के निशान और जाली के खुला पड़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे पर लगा यह मोबाइल ट्रांसफॉर्मर पूरी तरह खुला हुआ है। इसके चारों ओर न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगा है और न ही लोहे की जाली लगाई गई है। बाजार में दिनभर भारी भीड़ रहती है। स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं इसी रास्ते से आते-जाते हैं। थोड़ी सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है।
--
दृश्यः6ः सुनहरी नगर में हादसे के बाद भी नहीं हटाया मोबाइल ट्रांसफॉर्मरः
शहर के सुनहरी नगर पार्क में मंगलवार की शाम को एक बालक करंट की चपेट में आकर जान चली गई। बालक की मौत के बाद भी विद्युत निगम के आला अधिकारियों की नींद नहीं टूटी है। यहां पर रखे मोबाइल ट्रांसफॉर्मर को नहीं हटाया है। विद्युत निगम की यह लापरवाही कभी भी फिर से किसी पर महंगी पड़ सकती है। । एसडीओ दिलीप भारती ने बताया कि वहां पर भार क्षमता अधिक होने की वजह से अलग से मोबाइल ट्रांसफॉर्मर लगाया है। स्टोर में 250 केवीए का ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध नहीं होने की वजह से वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
-- -वर्जन-- -
जिले में जहां पर ट्रांसफॉर्मर खुले पड़े हैं। उसके चारों ओर जाली लगाने के साथ सांकेतिक बोर्ड लगाने के लिए सभी क्षेत्रीय एसडीओ को निर्देश दिए गए हैं। जल्दी ही ट्रांसफॉर्मर को सुरक्षित किया जाएगा। - सुभाष चंद्र, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम