{"_id":"5f08a9528ebc3e63c62b71f0","slug":"current-se-death-etah-news-agr4499190136","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, दो साथी झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, दो साथी झुलसे
विज्ञापन
एटा। फिरोजाबाद के थाना एका क्षेत्र के गांव महाराजपुर में शुक्रवार की सुबह बोरिंग में जुटे तीन मजदूर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से झुलसे तीनों मजदूरों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर एक को मृत घोषित कर दिया।
थाना एका के गांव महाराजपुर निवासी धीरेंद्र (30) पुत्र घनश्याम, जितेंद्र पुत्र कालीचरन और सुशील पुत्र प्रमोद गांव में ही शुक्रवार की सुबह 10 बजे हैंडपंप के लिए बोरिंग कर रहे थे। कार्य के दौरान ही ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से पाइप छू गया और तेज आवाज के साथ ही तीनों करंट की चपेट में आकर झुलस गए।
घायलों को ग्रामीण जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां पर चिकित्सकों ने धीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि जितेंद्र और सुशील को उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया। धीरेंद्र की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही गांव ले गए। जबकि जितेंद्र और सुशील की स्वास्थ्य लाभ मिलने के बाद छुट्टी कर दी गई।