फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   CT scan machine will be installed at Bagwala CHC

Etah News: बागवाला सीएचसी पर लगेगी सीटी स्कैन मशीन

Thu, 02 May 2024 05:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 02 May 2024 05:18 PM IST
विज्ञापन
CT scan machine will be installed at Bagwala CHC
एटा। जिले के लोगों के लिए खुशखबरी है। उन्हें सीटी स्कैन कराने के लिए दूसरे जनपद की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी और न ही प्राइवेट सेंटर में जेब ढीली करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। अब बागवाला सीएचसी पर सीटी स्कैन मशीन लगेगी। मशीन लगने से लोगों को यहां मुफ्त जांच की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


जनपद में जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लगाने को मिली थी। लेकिन जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज में उच्चीकृत हो चुका है। ऐसे में यह मशीन अब बागवाला सीएचसी पर लगाई जाएगी। सीएमओ ने उच्चाधिकारियों को सीएचसी पर मशीन लगवाने की सूचना दी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि बागवाला सीएचसी पर मशीन लगाने का प्रस्ताव भेजा गया है। सीएचसी पर मशीन लगने से उस क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। बताया वहां पर ऑक्सीजन प्लांट के अलावा अन्य कई सुविधाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल की तरह ही इस सीएचसी को बनाया जा रहा है। जिससे वहां पहुंचने वाले मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके। लखनऊ से टीम आकर व्यवस्थाएं देखेगी। इसके बाद मशीन को इंस्टॉल कराया जाएगा।

-----------
मेडिकल कॉलेज में भी लग रही मशीन
मेडिकल कॉलेज में भी सीटी स्कैन मशीन लगाने की प्रक्रिया चल रही है। यहां गांधी मार्केट की तरफ जाने वाले कॉलेज के गेट के पास रैन बसेरे में यह लगाया जाएगा। रैन बसेरा में मशीन लगाने का कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि वहां जल्द की मशीन लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed