{"_id":"6aef5e024272d0da120e556c","slug":"crowds-thronged-the-market-while-people-struggled-in-traffic-jams-etah-news-c-163-1-eta1002-159859-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बाजार में उमड़ी भीड़, जाम में जूझते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बाजार में उमड़ी भीड़, जाम में जूझते रहे लोग
Sat, 07 Nov 2026 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 07 Nov 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
कस्बा अवागढ़ के मुख्य बाजार में लगा जाम। संवाद
अवागढ़। त्योहार पर शनिवार को बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ ने कस्बे की यातायात व्यवस्था की पोल खोल दी। बाजार के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर दिनभर जाम के हालात रहे। वाहनों की लंबी कतारों के बीच राहगीरों और दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। खरीदारी के बाद घर लौटने की जल्दबाजी में निकले लोग काफी देर तक जाम में फंसे रहे।
कस्बे में सबसे ज्यादा परेशानी उस समय हुई जब रोडवेज बसों के साथ अन्य बड़े वाहन भी सड़क किनारे खड़े हो गए। इससे पहले से संकरे बाजार मार्गों पर आवागमन बाधित हो गया। दोपहिया वाहन चालक और पैदल राहगीर भी जाम के बीच रास्ता तलाशते नजर आए। कई स्थानों पर वाहनों के आमने-सामने आने से स्थिति और बिगड़ गई। लोगों को कुछ दूरी तय करने में भी काफी समय लग गया। त्योहार पर बाजार में भीड़ का दबाव बढ़ने के बावजूद प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मी नजर नहीं आए। लोगों ने प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती और रोडवेज बसों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल की व्यवस्था कराने की मांग की है।
त्योहार से पूर्व बाजार लोगों की आवाजाही बढ़ने से जाम के हालत से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। लोगों हो रही समस्या का समाधान कराया जाएगा। - ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, सीओ जलेसर