{"_id":"6a29a1374818873e2c0a201a","slug":"crowd-swarms-bus-stand-after-police-recruitment-exam-no-buses-in-sight-etah-news-c-163-1-eta1002-151803-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पुलिस भर्ती परीक्षा के बाद बस स्टैंड पर उमड़ी भीड़, नहीं दिखी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पुलिस भर्ती परीक्षा के बाद बस स्टैंड पर उमड़ी भीड़, नहीं दिखी बसें
Wed, 10 Jun 2026 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड पर बस के इंतजार में खड़े अभ्यर्थी। संवाद
एटा। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन पहली पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद रोडवेज बस स्टैंड पर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। परीक्षा केंद्रों से निकलकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपने गंतव्य स्थानों के लिए बस स्टैंड पहुंचे जहां उन्हें बसों के इंतजार में काफी समय तक धूप में खड़ा रहना पड़ा। भीड़ अधिक होने के कारण बस स्टैंड परिसर व सड़क किनारे अभ्यर्थियों की लंबी कतारें दिखाई दीं।
अभ्यर्थियों व उनके परिजनों ने बताया कि परीक्षा समाप्त होने के बाद एक साथ बड़ी संख्या में परीक्षार्थी बस स्टैंड पहुंच गए जिससे बसों पर दबाव बढ़ गया। कई अभ्यर्थियों को बस नहीं मिल सकी और उन्हें काफी देर तक प्रतीक्षा करनी पड़ी। कृष्णकांत ने बताया कि उसकी बहन अंशिका पहली पाली की परीक्षा देने के लिए एटा आई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद उन्हें अलीगढ़ जाने के लिए बस नहीं मिल रही थी जिसके चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि बसों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए थी जिससे परीक्षार्थियों को इंतजार न करना पड़े।
परिवहन विभाग का कहना है कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। एआरएम नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर 182 बसों की व्यवस्था की गई थी जिससे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सभी परीक्षार्थियों को किराये पर यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी और विभिन्न रूटों पर बसों का संचालन लगातार किया जा रहा था। कहा कि परीक्षा समाप्त होने के बाद एक साथ बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के बस स्टैंड पहुंचने से कुछ समय के लिए दबाव बढ़ गया जिससे थोड़ी बहुत परेशानी हुई हो सकती है। बसों की कोई कमी नहीं थी और सभी अभ्यर्थियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त संख्या में बसें संचालित की गईं। पुलिस भर्ती परीक्षा के समापन के साथ ही बस स्टैंड पर दिनभर अभ्यर्थियों और उनके परिजनों की आवाजाही बनी रही। भीड़ के चलते बस स्टैंड क्षेत्र में चहल-पहल का माहौल देखने को मिला।