फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   crowd of people gathered when bodies reached Etah Medical College After incident of Satsang in Hathras

हाथरस हादसा: जिसको भी मिली खबर, दौड़ पड़ा पोस्टमार्टम गृह की ओर; मैदान में दफ्तर बनाकर भरा गया शवों का पंचनामा

Tue, 02 Jul 2024 11:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 Jul 2024 11:40 PM IST
सार

हाथरस हादसे की जिसको भी खबर मिली वह पोस्टमार्टम गृह की ओर दौड़ पड़ा। मैदान में दफ्तर बनाकर शवों का पंचनामा भरा गया। 

विज्ञापन
crowd of people gathered when bodies reached Etah Medical College After incident of Satsang in Hathras
जानकारी जुटाती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग हादसा होने के बाद एटा मेडिकल कॉलेज में शवों के पहुंचने पर काफी भीड़ जुट गई। पुलिस और प्रशासनिक अमला भी जमा हो गया। भीड़ अधिक होने के चलते पुलिस अधिकारियों को कार्य करने में असहजता होने लगी। इसके बाद खुले में मेजें डालकर वैकल्पिक दफ्तर बनाया गया। जहां पंचनामा भरे गए और पोस्टमार्टम के लिए दस्तावेज तैयार कराए गए।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम हाउस और आसपास भारी भीड़ का जमावड़ा हो गया। इसके चलते पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को भी कार्य करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ गया। इसके बाद टेंट से मेजें मंगाई गई और कई इंस्पेक्टर रैंक के कर्मियों को लगाकर पोस्टमार्टम के लिए दस्तावेज तैयार कराए गए। 

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों को लाउडस्पीकर पर कमान संभालनी पड़ी और व्यवस्थाओं को बनाए रखने की बार-बार अपील की जाती रही। इसके बाद एक-एक मृतक के परिजन को बुलाकर दस्तावेजों को तैयार कराने में सहयोग लिया गया और प्रक्रिया चलती रहीं।
 

वहीं मोर्चरी में रखे शवों की पहचान कराने के लिए एक-एक व्यक्ति को अंदर भेजा गया। उसके साथ पोस्टमार्टम पर तैनात कर्मचारियों के साथ भेजा गया ताकि किसी भी तरह के परिजन को घबराहट अथवा बेचैनी होती है तो संभाला जा सके। बड़ी संख्या में शवों को देखकर कुछ लोग विचलित भी होते रहे। इसके चलते पुलिस ने एक बार में एक ही व्यक्ति को शव की पहचान करने के लिए अंदर भेजने का निर्णय लिया।
 
विज्ञापन

नहीं मिले शव तो फिर लौटे हाथरस

तमाम लोग ऐसे भी पहुंचे जिन्हें घटनास्थल पर सूचना दी गई थी कि मृतकों को एटा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है। इस सूचना के आधार पर अपनों की तलाश में परिजन यहां पहुंच गए। जब पोस्टमार्टम हाउस के अंदर पहचान के लिए गए तो लाशों में कोई अपना नहीं मिला। इस पर बाहर आ गए और पुलिस व अन्य अधिकारियों को बताया। ऐसे लोगों को वापस हाथरस जाना पड़ा।
 

सिंकदराराऊ में सत्संग में ऐसी भगदड़ मची कि लोग गिर गए। अन्य लोग उनके ऊपर से निकलते रहे। एटा जिले में पोस्टमार्टम हाउस पर 27 शव पहुंचे। ऐसे में हादसे की जानकारी जिसको मिली वह पोस्टमार्टम हाउस की तरफ दौड़ पड़ा। लोगों ने वहां रखे शवों को देखा। कहीं कोई उनका परिचित तो इनमें नहीं हैं।
 

पोस्टमार्टम पर शाम 3 बजे से शव पहुंचना शुरू हो गए थे। बाद में एक के बाद एक शव आता रहा। कुछ ही देर में लोगों को हादसे की जानकारी हो गई। इस दौरान पोस्टमार्टम हाउस पर लोगों की भीड़ बढ़ती चली गई। वहां शवों की शिनाख्त कराई जा रही थी। 
 

पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच आदित्य ने बताया उनके गांव से कई लोग सत्संग में जाते हैं। बाजार आए थे जानकारी मिली तो यहां चले आए कहीं उनके कोई गांव का तो नहीं है। लालपुर निवासी महेश ने बताया हादसा भयानक है। पहली बार इतने शव एक साथ देखे हैं।
 

पोस्टमार्टम हाउस पर देखने आए थे उनका कोई मिलने वाला तो नहीं है। बहुत से लोग परिचित सत्संग में जाते हैं। इस दौरान कई लोग तो अपने परिजनों को कॉल कर जानकारी ले रहे थे। पुष्पा ने बताया उनकी जेठानी सत्संग में गईं थी। उनका नंबर भी नहीं लग रहा है कुछ पता भी नहीं चल रहा है। यहां देखने आए थे अंदर बहुत शव रखे हैं जाने ही हिम्मत नहीं जुटा पा रही हूं।
 

व्यापारियों ने की पानी की व्यवस्था

पोस्टमार्टम हाउस पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इस दौरान व्यापारी अतुल राठी, चिकित्सक विशाल गुप्ता सहित अन्य लोग पहुंचे और पानी की व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed