{"_id":"6176a34ac3de2b29113fd43f","slug":"crowd-of-patients-gathered-in-opd-etah-news-agr512616118","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में लगी मरीजों की लंबी कतार। संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले में बुखार का प्रकोप चल रहा है। सोमवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। चिकित्सक कक्ष में साढ़े आठ बजे के बाद आए। परामर्श लेने के लिए उनके कक्ष के बाहर मारामारी की स्थिति रही। सोमवार को 1820 पर्चे बनाए गए।
रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी खुली तो सुबह से पर्चा काउंटर पर मरीजों की भीड़ जमा हो गई। जहां महिलाओं व पुरुषों को अलग-अलग लाइन में लगाया गया। इसके बाद मरीज पुरानी बिल्डिंग व मैटरनिटी विंग में चिकित्सकों को दिखाने पहुंचे। फिजीशियन कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लग गई।
साढ़े आठ बजे के बाद चिकित्सक अपने कक्ष में आए तो पहले दिखाने को लेकर मरीजों में धक्का-मुक्की होने लगी। मामला बढ़ने पर स्वास्थ्य कर्मियों और होमगार्ड ने व्यवस्थित ढंग से कतारें लगवाईं। मैटरनिटी विंग में प्रथम तल पर बच्चों को देख रहे चिकित्सक के कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ रही। डॉ. ओमकार ने बताया कि प्रतिदिन वह 250 से 270 बीमार बच्चों का उपचार कर रहे हैं। बुखार के पीड़ितों की संख्या अधिक रहती है। वहीं सोमवार को ओपीडी में 1820 पर्चें बने।