फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Crop getting ruined due to frost, farmers upset

Etah News: पाला पड़ने से फसल हो रही बर्बाद, किसान परेशान

Thu, 19 Jan 2023 07:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 07:45 PM IST
विज्ञापन
Crop getting ruined due to frost, farmers upset
निधौली कलां में पाले से प्रभावित मटर की फसल। संवाद - फोटो : ETAH
एटा/ निधौली कलां। पांच दिनों से लगातार पाला पड़ रहा है। मटर, आलू, सरसों की फसल बर्बाद हो रही हैं। इसकी वजह से किसान परेशान हैं। दिन-रात मेहनत करने के बाद किसानों को अब प्राकृतिक आपदा की मार झेलनी पड़ रही है। निधौली कलां ब्लॉक क्षेत्र में किसानों की करीब 200 बीघा मटर की फसल बर्बाद होने के कगार पर है।
विज्ञापन

किसान दिन-रात जागकर कर निराश्रित गोवंश से फसल को बचाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन रात को पड़ने वाले पाले से फसल को नहीं बचा पा रहा। सकीट, मारहरा, निधौली कलां, शीतलपुर, जैथरा आदि ब्लॉक में होने वाली आलू, मटर व सरसों की फसल खराब होने की कगार पर पहुंचती जा रही है। पाला पड़ने की वजह से मटर की फली चित्तीदार होने से दाने नहीं पड़ पा रहे हैं। वहीं सरसों की फसल पर माऊ का रोग लगने की आशंका बढ़ रही है। आलू में झुलसा रोग लगने का भय सता रहा है।
विज्ञापन

कृषि विभाग ने नहीं कराया नुकसान का सर्वे
मटर, आलू व सरसों में हो रहे नुकसान को लेकर कृषि विभाग की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। विभाग की ओर से नुकसान का सर्वे तक नहीं कराया गया है। किसानों द्वारा सबसे अधिक आलू व मटर की फसल को नुकसान होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed