फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Criminal who stole from a jewelry shop arrested

Etah News: सराफा की दुकान से चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार

Wed, 30 Sep 2026 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 30 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Criminal who stole from a jewelry shop arrested
एटा। सराफा की दुकान का शटर और तिजोरी काटकर चोरी करने के मामले में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। जलेसर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए आरोपी के पास से चोरी की सफेद धातु की एक जोड़ी पायल और एक जोड़ी बिछिया बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

थाना जलेसर क्षेत्र के गणेशपुर निवासी प्रमोद कुमार की गांव पटना के पास सराफा की दुकान है। नौ सितंबर की रात चोरों ने दुकान का शटर और तिजोरी काटकर जेवर चोरी कर लिए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। घटना में प्रकाश में आए आरोपी रजत यादव निवासी गांव कुसैत पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन

सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया था। मंगलवार को टीम ने सूचना के आधार पर गणेशपुर के पास घेराबंदी कर रजत यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की सफेद धातु की एक जोड़ी पायल और एक जोड़ी बिछिया बरामद हुई हैं। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दीक्षित, एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक श्रवण कुमार निगम, सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक सुशील लांबा सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed