{"_id":"57a76d0c4f1c1b392f2b8914","slug":"yuvak-ne-golee-maarakar-kee-aatmahatya","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Sun, 07 Aug 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मोहल्ला चौदहपोर में युवक ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि युवक गृहक्लेश से परेशान था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
रविवार को मोहल्ला निवासी भोलेशंकर(20) पुत्र बालकिशन तिवारी ने तमंचे से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना जब अन्य लोगों को हुई तो घटना स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी शबीह हैदर एवं अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए एटा भेजा है।