{"_id":"590e109a4f1c1b966b44196b","slug":"yuvak-kee-hatya-kar-shav-ganga-mein-phenka","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव गंगा में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर शव गंगा में फेंका
amar ujala
Updated Sat, 06 May 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नरदौली के चार दिनों से लापता युवक की हत्या कर दी गई है। हत्यारों ने रेत का बोरा बांध कर शव गंगा नदी में फेंक दिया था। शनिवार को लाश नदी में उतराई मिली। जिसे पोस्टमार्टम को भेजकर पुलिस तफ्तीश में जुटी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। वहीं परिवारीजन भी घटना की कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं।
प्रमोद (32) पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी नरदौली तीन मई को मक्का के खेत पर गया था, तभी से लापता था। खोजबीन के बाद भी उसके नहीं मिलने पर घरवालों ने चार मई को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इधर, शनिवार को लोगों ने गंगा में शव उतराया देखा, तो भीड़ जुट गई। शव के साथ गमछे से एक बोरी बंधी हुई थी। जो फट गई थी। सूचना पर घरवाले पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला। लाश प्रमोद की ही थी। यह देखते ही कोहराम मच गया। उसके सिर, गर्दन, चेहरे आदि शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान थे। युवक की हत्या करके लाश नदी में फेंकने की खबर लगते ही आई पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं दी गई है। घटना की जांच की जा रही है।
पड़ोसी की बाइक मांगकर ले गया था युवक
प्रमोद गांव के ही मूलचंद की बाइक मांग कर ले गया था। बाइक के साथ मूलचंद्र का बेेटा भी गया था। जिसे प्रमोद ने खेत पर छोड़ने के बाद बाइक समेत अपने खेत की ओर चला गया था। अभी वह बाइक भी मिल नहीं सकी है।
विज्ञापन
तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
प्रमोद के तीन छोटे बच्चे हैं। उसकी मौत से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। हत्या की खबर लगते ही घरवाले चीत्कार कर उठे। घटना से गांववाले भी स्तब्ध हैं।