फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   yuvak kee golee maarakar hatya

युवक की गोली मारकर हत्या

Tue, 03 May 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Tue, 03 May 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
yuvak kee golee maarakar hatya
दंपति ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव रेलवे फाटक के समीप पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को एटा भेजा है। अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन

आशीष (28) पुत्र मुरारीलाल निवासी भूतेश्वर नोवा फैक्ट्री में काम करता था। सोमवार की देर शाम आशीष घर से किसी काम से जाने की कह कर निकला। जब वह रात 11 बजे तक घर नहीं आया तो परिवारीजनों को चिंता हुई। रात को उसके भाई ने फोन किया तो उसने थोड़ी देर में घर पहुंचने की बोला, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। परिवारीजनों ने उससे फिर से संपर्क साधा, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। दिन निकलने पर लोगों ने समीपवर्ती पाल नगर में रेलवे फाटक के समीप एक युवक का शव पड़ा देखा। तो काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसके बारे में जानकारी की। शिनाख्त हो जाने के बाद परिवारीजनों को सूचना दी गई। सूचना पर परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। उसके शव को देखते ही कोहराम मच गया। हत्यारों ने युवक के सीने पर गोली मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों का कहना है कि फैक्ट्री में उसका किसी कर्मी से झगड़ा हो गया था। कोतवाली प्रभारी पदम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही पुलिस हत्याकांड का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed