फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   vyaapaaree parivaar ko bandhak bana laakhon ka daaka

व्यापारी परिवार को बंधक बना लाखों का डाका

Fri, 12 Aug 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Fri, 12 Aug 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
vyaapaaree parivaar ko bandhak bana laakhon ka daaka
किदवई नगर कालोनी में वारदात - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
किदवई नगर कालोनी में गुरुवार की रात 14 हथियारबंद बदमाशों ने जनरल मर्चेंट व्यापारी के परिवार को असलहे के दम पर बंधक बनाकर लाखों के जेवर, रुपये लूट ले गए। व्यापारी के घर चार घंटे तक बेखौफ बदमाश लूटपाट करते रहे, लेकिन नगर कोतवाली पुलिस को भनक तक नहीं लगी। शुक्रवार को तहरीर देने पर पुलिस डकैती की इस घटना को चोरी बता पर्दा डालने में जुटी रही।  
विज्ञापन

किदवई नगर कालोनी में जनरल मर्चेंट व्यापारी अतीक खान अपनी पत्नी हुमा खान, बेटी तनाज, आलिया, लाइबा और बेटे अक्स के साथ रहते हैं। गुरुवार की रात करीब 12 बजे तमंचा, छुरे से लैस एक दर्जन से अधिक बदमाश उनके घर घुस गए। सीढ़ी के रास्ते आए बदमाशों ने सोते समय पूरे परिवार को दबोचा और तमंचे की नोंक पर सभी को बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने अलमारी से सोने की दो चेन, हार, टीका, दो जोड़ी कुंडल, चार चूड़ी, छह अंगूठी और चालीस हजार रुपये लूट लिया। इतना ही नहीं बदमाशों ने व्यापारी की दुकान भी खंगाली। अतीक की माने तो बदमाश रात 12 बजे से सुबह चार बजे तक चार घंटे तक पूरे परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट करते रहे। बदमाशों के जाने के बाद चीख-पुकार पर आसपास के लोगों को वारदात की जानकारी हुई। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। लूट की सूचना लगते ही पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना किया। भुक्तभोगी की तहरीर लेकर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed