फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two young men killed in road accident

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

Sun, 31 May 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sun, 31 May 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two young men killed in road accident
वाहन की चपेट में आकर अलग-अलग थाना क्षेत्र के दो युवकों की मौत हो गई। बाइकसवार तीन लोगों को डीसीएम की चपेट में आ गए जिससे बाइक सवार नीतेश (20) की मौत हो गई, जबकि भाई-बहन घायल हो गए। घायल को स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया है। बाइक सवार युवक बालेश (21) गांव बहोरनपुरा के पास ट्रक की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई।   
विज्ञापन



थाना नयागांव के गांव सराय अगहत निवासी नीतेश कुमार की बुआ की रविवार को बारात आनी थी। जिसे लेकर शनिवार को वह अपने दोस्त मनोज निवासी नगला सावा अलीगंज, इसकी बहन आरती पत्नी तेजपाल को बुलाने अलीगंज गया था। देर शाम नीतेश बाइक से दोनों को लेकर गांव आ रहा था। शाम करीब साढ़े सात बजे थाना नयागांव से कुछ दूरी पर पहुंचते ही डीसीएम की चपेट में आ गया। टक्कर लगने से नीतेश की मौत हो, जबकि मनोज, आरती घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया। थाना, कसबा बागवाला निवासी बालेश (21) शनिवार को किसी काम से जैथरा गए थे। दे ररात वह बाइक से घर लौट रहा था, तभी गांव बहोरनपुरा के पास ट्रक की चपेट में आ गए इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन

 


मातम में बदली खुशियां, शादी की तारीख बढ़ाई
नीतेश की बुआ की शादी की तैयारियां घर में चल रही थीं। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। खुशी का माहौल पलभर में गम में बदल गया। बारात को लेकर हुई सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 


जैथरा के युवक की कुरावली में मौत
शनिवार दोपहर कुरावली के गांव लखौरा के पास बाइकसवार बाप-बेटी, दामाद को रोडवेज ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से  प्रेमसिंह  (42) निवासी तिगरा बमौरा जैथरा की मौत हो गई। देररात जैसे ही शव गांव पहुंचा,तभी परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed