{"_id":"46c4edd03c62432e66e5f0853cac07f0","slug":"two-years-from-innocent-drindgi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल की मासूम से दरिंदगी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो साल की मासूम से दरिंदगी
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Tue, 16 Dec 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की शाम घर के बाहर खेल रही दो साल की बालिका को घर ले जाकर आरोपी ने दुष्कर्म किया। जब रोते हुए लड़की बाहर निकली तो परिवारीजनों को घटना की जानकारी हुई। हल्ला सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए और आरोपी को पकड़कर जमकर धुनाई की। सूचना के बाद भी पुलिस के देरी पर पहुंचने पर आक्रोशित लोगों ने गांव के बाहर निधौली-जलेसर मार्ग पर एक घंटे तक जाम भी लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की तो आक्रोशित लोगों ने पुलिस के साथ अभद्रता की वह जीप भी क्षतिग्रस्त कर दी।
अधमरी हालत में पुलिस ने आरोपी को जिला अस्पताल भेजा है, वहीं बालिका की हालत भी गंभीर बनी है। घटना की जानकारी पर एसएसपी सुरेंद्र कुमार वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। एक घंटे तक निधौली जलेसर पुलिस देरी से पहुंची
मंगलवार की सायं छह बजे के लगभग थाना निधौलीकलां के एक गांव निवासी दो साल की बालिका घर के बाहर खेल रही थी। गांव का ही आरोपी अमरूद खिलाने के बहाने घर ले गया।
विज्ञापन
आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जैसे ही लोगों को इस घटना की जानकारी हुई तो आरोपी को घर से बाहर निकाल लिया और जमकर पिटाई की। आरोपी अधमरी हालत में हो गया। मामले की जानकारी के बाद भी पुलिस के देरी पर पहुंचने पर लोगों ने जाम लगा दिया और थाने पर भी हंगामा किया। बाद में निधौलीकलां थाना पुलिस पहुंच गई, जब पुलिस ने आरोपी को अपनी हिरासत में लेने की कोशिश की तो लोगों ने अभद्रता की व पुलिस की जीप भी क्षतिग्रस्त कर दी।
घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी एसके वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित बालिका की हालत खराब होने पर उसे महिला जिला अस्पताल लेकर परिवारीजन पहुंचे। यहां से उसे रेफर कर दिया गया। पिता का कहना है कि आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
क्या बोले एसएसपी
अभी पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपी की हालत खराब है उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। उसके खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जाएगी।
-सुरेंद्र कुमार वर्मा, एसएसपी एटा।
-अमित कुमार-पवन मित्तल