फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two lakh cash dealer, robbed of bike

व्यापारी से दो लाख कैश, बाइक लूटी

Wed, 02 Mar 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 02 Mar 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Two lakh cash dealer, robbed of bike
 अलीगंज मार्ग स्थित नवीन मंडी से बाइक पर सवार होकर घर आ रहे गल्ला व्यापारी को शीतलपुर पुलिया के समीप तीन हथियारबंद बदमाशों ने ओवरटेक करते वक्त तमंचा दिखा कर जबरन रोक लिया। गल्ला व्यापारी बाइक छोड़ कर भागा निकाला तो बदमाश व्यापारी की बाइक और डिग्गी में रखे दो लाख रुपये कैश, चेक बुक,  एटीएम कार्ड लूट कर अलीगंज की ओर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर की ठंगी सड़क चौराहा निवासी गल्ला व्यापारी योगेश गुप्ता की अलीगंज मार्ग स्थित मंडी में आढ़त है। बुधवार रात पौने आठ बजे व्यापारी आढ़त बंद करने के बाद दो लाख रुपये से अधिक कैश, चेकबुक, एटीएम कार्ड बाइक की डिग्गी में रख कर घर लौट रहे थे। व्यापारी की माने तो मंडी गेट निकल कर जैसे ही वह शीतलपुर गांव के समीप निर्माणाधीन पुलिया पर पहुंचे तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करते वक्त तमंचा दिखाकर जबरन रोक लिया। बदमाशों द्वारा घेरने पर वह जान बचा कर बाइक  मौके पर छोड़ कर शोर मचाते हुए मंडी की ओर भाग निकले। व्यापारी के भागते ही बदमाश उसकी बाइक लेकर अलीगंज की ओर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यापारी से पूछताछ के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। मंडी के व्यापारियों का नगर कोतवाली में जमावड़ा लगा था। पीड़ित व्यापारी राजेश गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed