फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two homes of millions of jewelry, cash stolen

दो घरों से लाखों के गहने, नकदी चोरी

Sat, 28 Jan 2017 11:55 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sat, 28 Jan 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Two homes of millions of jewelry, cash stolen
चोरी के बाद ‌ब‌िखरा सामान - फोटो : Amar Ujala
मोहल्ला शांतिनगर के नगला पोता में गारमेंट्स व्यापारी के मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी, गहने समेत करीब 10 लाख रुपये का सामान उठा ले गए। घटना के समय पूरा परिवार मुंबई गया हुआ था। वहीं मोहल्ला रेवाड़ी में भी एक मकान से चोर नकदी सहित लाखाें रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। दोनों घटनाओं की छानबीन में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

नगला पोता निवासी खूब चंद्र तेरानी गारमेंट्स व्यापारी हैं। 17 जनवरी को बेटे से मिलने परिवार सहित मुंबई गए थे। शुक्रवार को लौटते समय आगरा में एक रिश्तेदार के घर रुक गए। इधर, बंद मकान का ताला तोड़कर घुसे चोर आलमारी में रखी 2.60 लाख की नकदी और करीब 10 लाख रुपये के गहने चोरी कर ले गए। शनिवार की सुबह पड़ोसी ने घर के ताले टूटे देखा, तो पुलिस और कारोबारी को फोन पर दी। पुलिस ने आकर मौका-मुआयना किया। दूसरी तरफ मोहल्ला रेवाड़ी निवासी संतोषी देवी पत्नी विशुनदयाल शुक्रवार की रात परिवार के साथ कमरे में सो रही थी। रात घुसे चोर कमरे का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये, गहने आदि सामान चोरी कर ले गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। वहीं रात दो मोहल्लों में हुई चोरी से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed