फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   trolee mein ghusee baik, do kee maut

ट्राली में घुसी बाइक, दो की मौत

Sun, 16 Oct 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 16 Oct 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
trolee mein ghusee baik, do kee maut
हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पटियाली के अलीगंज राजा रामपुर मार्ग पर शनिवार की रात एक बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्राली में जा घुसी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे फतेहगढ़ ले जाया गया है। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एटा भेजा है।
विज्ञापन

विपिन(17), दिनेश(18), विकास(18) निवासी ढकपुरा शनिवार की रात में बाइक से राजा का रामपुर एटा रामलीला देखने के लिए जा रहे थे। जब वे अलीगंज राजा का रामपुर मार्ग पर पहुंचे तभी वे ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गए। बाइक चालक को अंधेरे के चलते ट्राली दिखाई नहीं दी। इस दौरान दिनेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अन्य दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल लाया गया। डाक्टरों ने विपिन को फर्रूखाबाद रेफर कर दिया गया, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। दो मौत से परिवारों में कोहराम मच गया। वहीं, विकास को फतेहगढ़ ले जाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed