{"_id":"57b9ed244f1c1bf654d4f074","slug":"trak-se-kuchal-kar-betee-kee-maut-pita-ghaayal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचल कर बेटी की मौत, पिता घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से कुचल कर बेटी की मौत, पिता घायल
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Sun, 21 Aug 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में संत मार्केट के पास हाईवे-91 पर बाइक सवार पिता-पुत्री को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पुत्री की मौत हो गई। जबकि पिता गंभीर रुप से घायल हो गया। एकत्रित लोगों ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा है। चालक वाहन छोड़ कर फरार है।
थाना पिलुआ के गांव नगला इमलिया निवासी सुनील उर्फ रिंकू अपनी चौदह वर्षीय बेटी नेहा के साथ बाइक से रविवार दोपहर रसोई गैस सिलेंडर लेने एजेंसी जा रहा था। दोपहर दो बजे हाईवे-91 पर संत मार्केट के पास पहुंचते ही तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में बाइक आ गई। इसके चलते पिता-पुत्र हाईवे पर जा गिरे और नेहा के ऊपर ट्रक का पहिया निकल गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। जबकि पिता गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजते हुए घायल पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दूसरी ओर रविवार सुबह करीब दस बजे कचहरी मोड़ पर दो बाइक आपस में भिड़ गई। बाइक सवार रजनेश निवासी शीतलपुर घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। निधौलीकलां के गांव किशनपुर निवासी उर्मिला अपने नाती के साथ बाइक से शहर आ रही थी। दोपहर में डाक बंगलिया के पास बाइक से गिरकर घायल हो गई।