{"_id":"5771662b4f1c1b1d3279ac20","slug":"traansaport-kaarobaaree-se-loot-ke-baad-chhah-lutere-pakade","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्ट कारोबारी से लूट के बाद छह लुटेरे पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रांसपोर्ट कारोबारी से लूट के बाद छह लुटेरे पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Mon, 27 Jun 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
छह लुटेरे पकड़े
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज-अमांपुर रोड पर अलीगढ़ के ट्रांसपोर्ट कारोबारी को दिनदहाड़े लूटने के कुछ समय बाद ही पुलिस ने सफारी वह बाइक सवार छह लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनसे पांच लाख नकद, छह तमंचे, 12 कारतूस, अपाचे बाइक, 11 सिमकार्ड बरामद किये।
ट्रांसपोर्ट कारोबारी सत्यपाल सिंह पुत्र विवेक सिंह निवासी पड़ियावली थाना मंडराक जनपद अलीगढ़ इंडिका से एक नई गाड़ी खरीदने के लिए सिढ़पुरा जा रहा था। अमांपुर रोड पर सफारी और बाइक सवार बदमाशों ने रोक कर उससे तमंचे के बल पर 5.40 लाख हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर सक्रिय हुए अमांपुर थाना प्रभारी अनूप यादव एवं कासगंज कोतवाली निरीक्षक पदम सिंह ने घेराबंदी कर नईम निवासी जलाली थाना हरदुआगंज, इकबाल निवासी मोहल्ला जीवनगढ़ थाना क्वार्सी, संजय वर्मा निवासी मोहल्ला ऊंचान अतरौली, रिजवान निवासी अदहोन, थाना अकराबाद, कासिम पुत्र निवासी मोहल्ला नौरंगाबाद सिकंद्राराऊ, नागेंद्र पाल निवासी ग्राम ग्वालियरा थाना सकरौली को पकड़ लिया। एसपी सुनील कुमार सिंह व एएसपी राधे मोहन भारद्वाज ने कासगंज एवं अमांपुर पुलिस को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
नईम पर दर्ज हैं 16 मामले
कासगंज(ब्यूरो)। मूल रूप से हरदुआगंज का रहने वाला नईम शातिर किस्म का लुटेरा है। हाल में एसके लाज भुजपुरा अलीगढ़ में रह रहा है। नईम के खिलाफ अलीगढ़, एटा, आगरा, फीरोजाबाद, कानपुर देहात आदि थानों में लूट एवं हत्या के प्रयास के 16 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
दूसरे लुटेरे इकबाल पर थाना क्वारसी, अलीगढ़ में लूट आदि सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं। संजय पर भी थाना क्वारसी, गांधी पार्क में लूट व चेन स्नेचिंग के मामले दर्ज हैं। रिजवान, कासिम और नागेंद्र पर भी लूट आदि के कई मामले दर्ज हैं।
अन्य जिलों की पुलिस भी करेगी पूछताछ
कासगंज(ब्यूरो)। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर एसटीएफ आगरा, सहित अलीगढ़, एटा एवं हाथरस की पुलिस लुटेरों से पूछताछ करेगी। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सभी अपराधी शातिर किस्म हैं। इनसे मिले अतिरिक्त सिमकार्ड की तकनीकी रूप से जांच होगी।
रैकी के बाद वारदात को अंजाम
कासगंज(ब्यूरो)। लुटेरों ने रैकी के बाद वारदात को अंजाम दिया। उन्हें कारोबारी सत्यपाल द्वारा सिढ़पुरा से गाड़ी की खरीदने और उसके रूट व समय की पूरी जानकारी थी।