फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Thieves and robbers finally picked, fireworks and the car recovered

चार लुटेरे दबोचे, असलाह और कार बरामद

Sun, 14 Feb 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sun, 14 Feb 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Thieves and robbers finally picked, fireworks and the car recovered
कोतवाली पुलिस ने जबाड़ा पुलिस चौकी के समीप वाहन चेकिंग के दौरान शनिवार रात चार लुटेरों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से हरियाणा नंबर की एक टवेरा कार, तीन तमंचे, कारतूस और कैश बरामद किया है। लुटेरों का एक साथी फरार हो गया।  
विज्ञापन

एसएसपी अशोक त्रिपाठी ने बताया कि चारों लुटेरे यादव सिंह, दिनेश चौहान, धारा सिंह, अटल प्रताप फीरोजाबाद जनपद के थाना एका अंतर्गत सोनई के रहने वाले हैं। जबकि जसराना थाना अंतर्गत झील गांव निवासी पांचवा आरोपी अंकित फरार हो चुका है। पुलिस का दावा है कि चारो बदमाश एटा, अलीगढ़, फीरोजाबाद में बसअड्डा पर ऐसे जरुरतमंद यात्रियों को निशाना बनाते थे जो वाहन के इंतजार में काफी देर खड़े होते हैं। लुटेरे यात्रियों को कार में लिफ्ट देने के बाद सूनसान इलाके में ले जाकर मारपीट कर लूटपाट करते थे। एसएसपी ने बताया कि बदमाशों के पास से पकड़ी गई टवेरा कार हरियाणा प्रांत के किसी चंदन सिंह के नाम पर दर्ज है। पुलिस कार मालिक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed