{"_id":"58655a004f1c1b255eeebd99","slug":"the-name-of-the-account-opening-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाता खुलवाने के नाम पर ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाता खुलवाने के नाम पर ठगी
Amar Ujala
Updated Fri, 30 Dec 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खाता खुलवाने के नाम पर ठगी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा राजा का रामपुर में डाक विभाग की एक अभिकर्ता ने लोगों से खाता खुलवाने और रुपये जमा करने के नाम पर ठगी कर ली। अभिकर्ता लोगों के रुपये लेकर फरार हो गई। पीड़ितों ने मामले की शिकायत डीएम और डाक अधीक्षक ने की है।
राजा का रामपुर निवासी आदेश मिश्रा पुत्र शिव नारायन मिश्रा ने बताया कि उन्होंने कस्बा के डाकघर की महिला अभिकर्ता से 30 जनवरी 2012 को आरडी के दो खाते खुलवाए थे। जिनमें उन्होंने 162000 रुपये महिला अभिकर्ता को जमा करने के लिए दिए। अभिकर्ता उनके खाते की पासबुक को सीबीएस कराने के नाम पर उनसे ले गई। जब युवक ने उनसे पासबुक मांगी, तो अभिकर्ता ने उनको टाल दिया। इसके साथ ही युवक ने जब डाकघर में पोस्ट मास्टर से खाते की स्थिति जाननी चाही, तो उन्होंने भी खाते की जानकारी देने से मना कर दिया। कुछ दिन बाद उनको पता चला कि अभिकर्ता कस्बे से अपना मकान बेचकर चली गई हैं। इसके बाद वह खाते की जानकारी करने डाकघर पहुंचे, तो एक कर्मचारी ने बताया कि उनका कोई खाता खुला ही नहीं है। मामले की जानकारी होने के बाद उनके होश उड़ गए। बाद में पता चला कि कस्बे में कई अन्य लोगों के साथ भी ऐसा हुआ है। गुरुवार को पीड़ित लोग अपनी शिकायत लेकर डीएम के पास पहुंचे। लोगों ने डीएम से डाक विभाग के कर्मचारियों और मामले की जांच कराने की मांग की है। वहीं डाक अधीक्षक ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। मांग करने वालों में आदेश मिश्रा, मुकेश शाक्य, आशीष कुमार, सुनील शाक्य, रीता शामिल हैं।