{"_id":"871973b8801aa1682275fcf631cc8b5c","slug":"the-laughter-of-her-throat-slit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाभी की हंसिया से गला रेतकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाभी की हंसिया से गला रेतकर हत्या
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sun, 17 Jan 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव ख्वाजगीपुर में रविवार सुबह जमीन के विवाद में चचेरे देवर ने अपनी पत्नी और भाई के साथ मिलकर हंसिया से भाभी की गला रेतकर हत्या कर दी और शव जिला अस्पताल में डालकर फरार हो गए। जानकारी पर पहुंचे मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित मायके वालों ने थाने का घेराव किया। यही नहीं जिला अस्पताल में भी पुलिस से परिवारीजनों के बीच कहासुनी हुई। मृतका की सास की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
गांव ख्वाजगीपुर निवासी संतोष उर्फ मानसिक रूप से कमजोर है, जिसके चलते इसकी पत्नी सुनीता घर में सब काम देखती थी। राजू की मां के नाम 15 बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे सुनीता अपनी बेटी विपाशा के साथ छत घर पर बैठी हुई थी। आरोप है कि चचेरे देवर कौशल, इसकी पत्नी और भाई संजू आ धमके और सुनीता के गले पर हंसिया से प्रहार कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गई। आरोपी उसे छत से घसीटते हुए नीचे लाए तो सास चमेली देवी बहू को बचाने कोशिश की, लेकिन उसे हंसिया लगने से वो घायल हो गई।
चीख-पुकार पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी सुनीता को कार में डालकर जिला अस्पताल लाए और छोड़कर फरार हो गए। मृतका के मायके वाले गांव पहुंचे पुलिस को सूचना दी। लेकिन उसके नहीं पहुंचने पर आक्रोशित घरवालों ने थाने का घेराव किया। मामला बढ़ता देख कोतवाली देहात और नगर प्रभारी मौके पर पहुंचे, समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने मृतका की सास चमेली देवी की तहरीर पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।