फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The force of arms on the looting of millions

हथियारों के बल पर लाखों की लूटपाट

Sat, 28 Jan 2017 12:40 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sat, 28 Jan 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
The force of arms on the looting of millions
लूटपाट के बाद ‌ब‌िखरा सामान - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
मोहल्ला कटरा मठ में बदमाशों ने बुधवार रात हथियारों के बल पर परिवारीजनों को डरा धमका ढाई लाख के आभूषण व 46000 रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
वीनेश पुत्र भगवान स्वरूप के घर में चंद्र कली पत्नी रामबाबू अपने बेटों के साथ सो रहे थे। उनके यहां नरेश भी मकान में किराए रहते हैं, वह भी अपने कमरे में सो रहे थे। खेतों की ओर से मकान की दीवार पर सीढ़ी लगाकर तमंचे, चाकुओं व डंडों लेकर एक दर्जन बदमाश बुधवार रात दो बजे घर में घुस आए। बदमाशों ने बरामदे में सो रही वृद्धा चंद्रकली व उसके नाती राजा की गर्दन पर चाकू रख दिया। बदमाशों ने डंडों व तमंचों की बटों से परिवारीजनों की मारपीट कर भयभीत कर दिया। इसके बाद बक्से व अलमारियों के लॉक तोड़ दिए। चंद्रकली के पुत्र सूरज व उसकी पत्नी मधु, रामू व उसकी पत्नी प्रभा के कमरों में अलमारी में रखी 11 हजार की नगदी व लगभग दो लाख रुपये के सोने व चांदी के आभूषण व कपड़े बदमाशों ने लूट लिए। किराएदार नरेश पुत्र दीनदयाल के कमरे में भी घुसकर बदमाशों ने उनके बक्से में रखी 35 हजार की नकदी लूट ली। वारदात के बाद बदमाश खेतों में होते हुए होडलपुर की तरफ  फरार हो गए। बताया गया कि सभी बदमाश मुंह ढके हुए थे।
विज्ञापन



पुलिस को फोन करने पर मारी तमंचे की बट
मोहल्ला कटरा के मकान में बदमाशों के लूटपाट के दौरान परिवार के सदस्य रामू ने मौका पाते ही यूपी डायल 100 को फोन कर दिया। जिसकी आवाज एक बदमाश ने सुन लिया। बदमाश ने रामू को तमंचे की बट से मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोड़ गए सीढ़ी, बाग में मिले कपड़े
लूट करने के लिए मकान के सहारे जिस सीढ़ी को लगाकर बदमाश चढ़े थे उसे वहीं लगा छोड़ गए। जबकि कुछ कपड़े और पर्स खाली कर मकान से लगभग एक किलोमीटर दूर बाग में मिल गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed