{"_id":"58bda2fd4f1c1be417dc3e0b","slug":"tanker-of-bike-riders-to-be-vulnerable-to-the-death-of-two-young-men","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर की चपेट में आकर बाइक सवार की दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैंकर की चपेट में आकर बाइक सवार की दो युवकों की मौत
Amar Ujala
Updated Mon, 06 Mar 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
कासगंज-बरेली मार्ग पर दोपहर के समय टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं अन्य सड़क दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। इनमें से भी चार को अलीगढ़ भेजा गया है।
सड़क दुर्घटना सोमवार की दोपहर कासगंज-बरेली मार्ग पर हुई। सोरों की ओर से आ रहे बाइक सवार मदन शुक्ला उर्फ राजू (45) पुत्र राम भरोसे लाल निवासी लवकुश नगर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गांव के ही विजय मिश्रा (40) पुत्र शारदा प्रसाद मिश्र को गंभीरदशा में अलीगढ़ ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। हादसे के बाद टैंकर चालक भाग निकला। बताया जाता है कि मृतक के परिवारीजन किसी समारोह में शामिल होने खुर्जा गए थे, घर में कोई नहीं था।
वहीं अन्य सड़क दुर्घटनाओं में धीमरपुर निवासी गुड्डो देवी (60) पत्नी हरीराम, जितेंद्र (25) पुत्र दयाराम बाइक से रायपुर मौथर गांव जा रहे थे। नील गाय से टकराकर दोनों घायल हो गए। वहीं ढोलना क्षेत्र के जखेरा पुलिया पर आमने सामने दो बाइकों के टकराने से रिटायर्ड दरोगा साहब सिंह, उनकी पत्नी राजकुमारी दूसरे बाइक सवार महानंद पुत्र मेघ सिंह, हीरालाल पुत्र हंसराज निवासी ढोलना घायल हो गए।