{"_id":"590a1d204f1c1b0646441d65","slug":"tamanche-ke-bal-par-mahila-se-gaingarep-kee-koshish","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर महिला से गैंगरेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर महिला से गैंगरेप की कोशिश
amar ujala
Updated Wed, 03 May 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
DEMO PIC
रिजोर इलाके के एक गांव में दिव्यांग महिला के साथ तीन युवकों ने घर में घुस कर तमंचे के बाल पर गैंगरेप की कोशिश की। इस दौरान मनचलों ने महिला कपड़े फाड़ दिए। चीख-पुकार पर गांववालों के दौड़ने पर युवक धमकियां देते हुए भाग निकले। तहरीर लेकर जाने पर पुलिस ने डांटकर भगाया। एसएसपी ने एसओ को जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
महिला पैर से दिव्यांग हैं। आर्टिफिशियल पैर से वह किसी तरह चलती है। आरोप है कि बुधवार की सुबह गांव के ही तीन लोग उसके घर घुस गए। तमंचा दिखाकर उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। दिव्यांग होने के कारण वह भाग नहीं पाई, लेकिन शोर मचा दिया। इस पर गांववाले दौड़े। ग्रामीणों का आता देख तीनों युवक उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता की माने तो वह घटना की नामजद तहरीर लेकर रिजोर थाने गई तो पुलिस ने डांटकर भगा दिया। उसने एसएसपी से शिकायत की। पुलिस अधीक्षक ने रिजोर एसओ को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।