फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   taabadatod phaayaring mein ek kee maut, daroga sahit saat ghaayal

ताबड़तोड़ फायरिंग में एक की मौत, दरोगा सहित सात घायल

Sat, 09 Jul 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Sat, 09 Jul 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
taabadatod phaayaring mein ek kee maut, daroga sahit saat ghaayal
गांव सिंगतरा में मामूली विवाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव सिंगतरा में मामूली विवाद में एक युवक वीरेंद्र ने लाइसेंसी राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में गांव के ही सतेंद्र (20) की गोली लगने से मौत हो गई, एक बालक सहित छह अन्य घायल हो गए। बाद में वीरेंद्र और उसके परिवारीजनों ने मकान की छत पर चढ़कर भी ग्रामीणों व पुलिस पर पथराव-फायरिंग की, जिसमें एक दरोगा गोली लगने तो एक पथराव में घायल हो गया। पुलिस ने वीरेेंद्र सहित आठ के खिलाफ मामला दर्ज कर पांच लोगों को राइफल और बंदूक समेत गिरफ्तार कर लिया हैं।
विज्ञापन

घटना शनिवार दोपहर करीब 11:30 बजे हुई और पहले मक्का निकलवाने को लेकर हुई मामूली कहासुनी को घटना की वजह बताया जा रहा है। इसमें सतेंद्र के पिता सतीश (45), राजकिशोर (25), दुर्गेश (तीन माह) पुत्र इंद्रपाल, ईश्वर प्यारी (38), कपूरी देवी (40), दरोगा राजवीर सिंह को भी गोली लगी है। एक दरोगा विक्रांत सिंह पत्थर लगने से घायल हुए तो ईश्वर प्यारी की बेटी पुष्पा देवी (22) को राइफल की बट से प्रहार कर घायल कर दिया गया। 
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ग्राम निविया निवासी गजराज सिंह अपने एक रिश्तेदार सतीश की मक्का निकाल रहा था। इसी बीच वीरेंद्र वहां पहुंचा और पहले मक्का निकलवाने के लिए गाली गलौच करने लगा। बाद में वह अपने घर से लाइसेंसी राइफल लेकर आया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। ग्रामीणों ने वीरेंद्र को राइफल के साथ दबोच लिया और उसे पीटने लगे, इसी बीच गांव में पुलिस पहुंच गई और उसे बचा लिया, लेकिन पुलिस ने उसे थाने भेजने के बजाए, उसके घर में ही बंद कर दिया। इसके बाद उसने और उसके घरवालों ने फिर से फायरिंग कर दी। सूचना पर सीओ सबीह हैदर, सीओ पटियाली अमृत लाल, उपजिलाधिकारी अंजनी सिंह, तहसीलदार कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पड़ोस के मकानों से होकर पुलिस अंदर घुसी और वीरेंद्र, उसके भाई अनिल दीक्षित, बृज नंदन, वीरेश और रिंकू को गिरफ्तार कर लिया हैं। मौके पर पहुंचे एसपी सुनील कुमार ने मृतक के परिवारीजनों और ग्रामीणों को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed