{"_id":"bdb5e9b404b93880ff733de04d021a4e","slug":"step-mother-died-her-son-for-land-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"44 बीघा जमीन के लिए पुत्र की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
44 बीघा जमीन के लिए पुत्र की हत्या
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sat, 01 Aug 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत नवाबगंज के मजरा नगला खेरा में एक युवक की उसकी सौतेली मां ने जहर देकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवक के नाम 44 बीघा जमीन थी जिसके चलते उसे मारा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तेजेंद्र (17) की सौतेली मां मायादेवी ने अपने भतीजे सुमन और उसकी पत्नी राजकुमारी, मुन्नालाल निवासी सराय के साथ मिलकर शुक्रवार को उसके खाने में जहर मिला दिया। जिससे उसकी तबियत बिगड़ी और उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। उसके मामला सूरजपाल ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 44 बीघा जमीन तेजेंद्र के नाम थे। जिसके चलते उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने मामा सूरजपाल की तहरीर पर मां मायादेवी, सुमन, राजकुमारी और मुन्नालाल के खिलाफ दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।